UP Free Tablet Yojana: यूपी के 25 लाख युवाओं को मिलेंगे फ्री टैबलेट, देखें पात्रता और आवेदन का तरीका
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत की।
UP Free Tablet Yojana: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान की शुरुआत की। इस दौरान 50 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और प्रशिक्षणार्थियों को टैबलेट बांटे गए।
खास बात यह है कि इन टैबलेट में पढ़ाई के साथ-साथ करियर और आधुनिक तकनीक से जुड़ी जानकारी भी मिलेगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने 26 जनवरी तक एक लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी की भी जानकारी दी। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस योजना का लाभ किन छात्रों को मिलेगा और इसके लिए क्या करना होगा।
क्या है स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना?
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक पहल है। इसका मकसद प्रदेश के युवाओं को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना और उन्हें तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। इसके तहत पात्र विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन उपलब्ध कराए जाते हैं, ताकि वे अपनी पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी बेहतर तरीके से कर सकें।
इन टैबलेट में इन्फोसिस के सहयोग से 18 हजार से अधिक कोर्स की निशुल्क अध्ययन सामग्री दी गई है। इसमें योग से लेकर Artificial Intelligence (AI) और Deep Tech जैसे आधुनिक विषय शामिल हैं। साथ ही विद्यार्थी केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल कर सकेंगे।
किन कोर्स के छात्रों को मिलेगा मुफ्त टैबलेट?
योजना के दायरे में उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े कई पाठ्यक्रम शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से:
-ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन: BA, BSc, BCom, MA, MSc और MCom
-तकनीकी एवं व्यावसायिक कोर्स: BTech, MTech, BCA, MCA, BBA और MBA
-डिप्लोमा और स्किल डेवलपमेंट: ITI, पॉलिटेक्निक और अन्य कौशल विकास पाठ्यक्रम
-मेडिकल और पैरामेडिकल: MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BSc Nursing और BPharm
मुफ्त टैबलेट के लिए क्या है पात्रता?
इस योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी का उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है। इसके अलावा वह प्रदेश के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या शिक्षण संस्थान में पढ़ाई कर रहा हो। संबंधित पाठ्यक्रम में नामांकन भी होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय से जुड़ी निर्धारित शर्तें भी लागू हो सकती हैं।
कौन-कौन से दस्तावेज होंगे जरूरी?
विद्यार्थियों को अपनी जानकारी और शैक्षणिक रिकॉर्ड अपडेट रखने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है।
-आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो
-निवास प्रमाण पत्र
-कॉलेज आईडी कार्ड या नामांकन रसीद
-10वीं और 12वीं की मार्कशीट
-मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी
कैसे करें आवेदन, क्या भरना होगा फॉर्म?
इस योजना का लाभ लेने के लिए छात्रों को अलग से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। संबंधित कॉलेज और शिक्षण संस्थान ही पात्र विद्यार्थियों का डेटा आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड करते हैं। इसके बाद उपलब्ध जानकारी का सत्यापन किया जाता है और पात्र छात्रों को वितरण प्रक्रिया में शामिल किया जाता है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.