दुनिया की अनोखी झील, जिसमें कोई नहीं डूबता

Last Updated: Nov 15, 2026, 15:37 IST

आपने दुनिया की अलग-अलग झीलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, एक झील ऐसी भी है, जो कि अपनी अनोखी विशेषता के लिए जानी जाती है। इस झील में कोई भी नहीं डूब सकता है। कौन-सी है यह झील, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

झील
झील

दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हमें अलग-अलग झीलें देखने को मिलती हैं। हर झील की अपनी विशेषता है, जिसमें से एक झील ऐसी भी है, जो कि अपनी अनोखी विशेषता के लिए जानी जाती है। इस झील की खास बात यह है कि इसमें कोई भी नहीं डूब सकता है। क्या है इसके पीछे का कारण और कहां है झील, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

किस झील में कोई नहीं डूब सकता

दुनिया की वह अनोखी झील, जिसमें कोई भी व्यक्ति बिना तैराकी सीखे आसानी से तैरता रहता है और डूबता नहीं है, 'मृत सागर' (Dead Sea) है। यह मध्य पूर्व में जॉर्डन और इजराइल व फिलिस्तीन की सीमा के बीच स्थित एक खारे पानी की झील है।

झील में कोई डूबता क्यों नहीं है? 

मृत सागर में न डूबने के पीछे मुख्य वैज्ञानिक कारण Buoyancy और पानी का अधिक घनत्व है:

-सामान्य समुद्री जल में नमक की मात्रा लगभग 3.5% होती है, जबकि मृत सागर के पानी में नमक लगभग 34% यानि सामान्य समुद्र से लगभग 10 गुना अधिक है।

-पानी में नमक और अन्य खनिजों जैसे मैग्नीशियम, पोटैशियम, कैल्शियम और ब्रोमाइड की इतनी अधिक मात्रा घुली होने के कारण इसके पानी का घनत्व इंसान के शरीर के औसत घनत्व से कहीं अधिक हो जाता है।

-फिजिक्स के अनुसार, जब किसी द्रव का घनत्व उसमें डाली गई वस्तु से अधिक होता है, तो वह द्रव वस्तु पर नीचे से ऊपर की ओर एक फोर्स यानि बायोंसी लगाता है। इसी कारण व्यक्ति पानी की सतह पर बिना किसी प्रयास के एक कॉर्क की तरह उतराता रहता है और डूबता नहीं है।

इसे Dead Sea क्यों कहा जाता है?

पानी में नमक की मात्रा इतनी अधिक है कि इसमें मछलियां, मेंढक, कछुए या कोई भी समुद्री पौधा जीवित नहीं रह सकता। यदि जॉर्डन नदी से कोई मछली गलती से इस झील में आ भी जाए, तो वह कुछ ही देर में मर जाती है। जलीय जीवों और वनस्पतियों के अभाव के कारण ही इसे 'मृत सागर' नाम दिया गया है। हालांकि, इसमें केवल कुछ विशेष प्रकार के बैक्टीरिया और कवक ही पाए जाते हैं।

झील की भौगोलिक और औषधीय विशेषताएं

-मृत सागर की सतह और तट समुद्र तल से लगभग 430 मीटर नीचे स्थित हैं, जो इसे पृथ्वी की स्थल सतह का सबसे निचला बिंदु बनाता है।

-इस झील के पानी और इसकी काली मिट्टी में खनिजों की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका उपयोग कई बीमारियों में भी होता है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 15, 2026, 15:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News