ICG Admit Card 2026: आईसीजी CGEPT एडमिट कार्ड Direct Link, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट
ICG CGEPT Admit Card 2026: उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपनी लॉगिन डिटेल्स का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 17 और 18 नवंबर, 2026 को आयोजित की जानी है।
ICG CGEPT Admit Card 2026: भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा तटरक्षक नामांकित कर्मचारी कार्मिक परीक्षा (CGEPT) 01/2027 और 02/2027 के लिए ई-एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक भर्ती पोर्टल joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स (रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड) की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) का आयोजन 17 और 18 नवंबर 2026 को देश भर के विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाना है। आयोग ने परीक्षा शहर की सूचना पर्ची (Exam City Slip) पहले ही पोर्टल पर उपलब्ध करा दी थी। अब अभ्यर्थी अपने हॉल टिकट जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा तिथि से 48 से 72 घंटे (लगभग 2 से 3 दिन) पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल साइट पर एक्टिव करा दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट ले लें और परीक्षा के दिन हॉल टिकट के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाएं।
Indian Coast Guard ICG Admit Card 2026 Download Link
भारतीय तटरक्षक बल (ICG) द्वारा 01/2027 और 02/2027 बैच की CGEPT 2027 परीक्षा के तहत 365 पदों (नाविक जीडी, डीबी और यांत्रिक) के लिए एडमिट कार्ड का लिंक आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जल्द ही Active किया जाने वाला है। लिंक जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
ICG CGEPT Admit Card 2026 - हाइलाइट्स
उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड CGEPT-01/2027 और 02/2027 परीक्षाओं से जुड़ी सभी जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| भर्ती संगठन का नाम | भारतीय तटरक्षक बल |
| परीक्षा का नाम | तटरक्षक नामांकित कर्मचारी कार्मिक परीक्षा (CGEPT) |
| भर्ती बैच | 01/2027 और 02/2027 |
| कुल रिक्त पद | 365 |
| पद का नाम | नाविक, यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I |
| परीक्षा तिथि | 17 नवंबर और 18 नवंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड तिथि | जल्द |
| आधिकारिक वेबसाइट | indiancoastguard.gov.in |
ICG CGEPT Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?
आवेदक नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाएं।
-
होमपेज पर CGEPT 2026 Admit Card या Login लिंक पर क्लिक करें।
-
अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड (Login Credentials) दर्ज करें।
-
कैप्चा कोड भरें और 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
-
आपका हॉल टिकट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.