UP Assistant Professor Admit Card 2026 OUT: डाउनलोड करें असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड, परीक्षा 19 नवंबर से शुरू
UPESSC Assistant Professor Admit Card 2026 OUT: यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2026 का प्रवेश पत्र आज, 15 नवंबर 2026 को जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Assistant Professor Admit Card 2026 OUT: उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1,936 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 नवंबर 2026 को जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 और 20 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इससे पहले आयोग ने 8 नवंबर 2026 को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी।
यहां देखें- UP Assistant Professor Admit Card 2026

यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड 2026 - हाइलाइट्स
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न सह-शिक्षा (को-एड) एवं महिला डिग्री कॉलेजों में फैकल्टी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। परीक्षा से संबंधित विस्तृत विवरण और मुख्य तिथियां नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| भर्ती आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| विभाग का नाम | उच्च शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश |
| पद का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर |
| विज्ञापन संख्या | 04/2026 |
| कुल पद | 1,936 |
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 08 सितंबर 2026 |
| आवेदन शुरू होने की तिथि | 08 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 07 अक्टूबर 2026 |
| एग्जाम सिटी स्लिप | 08 नवंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 15 नवंबर 2026 |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 19 और 20 नवंबर 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UPESSC असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2026 की शिफ्ट और समय
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 19 और 20 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग के 6 नवंबर 2026 के नोटिस के अनुसार, परीक्षा दोनों दिन दो पालियों में होगी।
| परीक्षा की तिथि | 19 और 20 नवंबर 2026 |
| पहली पाली | सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक |
| दूसरी पाली | दोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक |
| पहली पाली का समय | 2 घंटे |
| दूसरी पाली का समय | 2 घंटे |
| परीक्षा केंद्र वाले मंडल | आगरा, मेरठ, गोरखपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी |
UP Assistant Professor Admit Card 2026 Kaise Download Karen?
अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर Latest News सेक्शन में असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपनी लॉगिन विंडो में सभी जानकारी दर्ज करें।
-
आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
-
इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
यूपी असिस्टेंट प्रोफेसर एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें निम्नलिखित विवरण अवश्य चेक कर लें:
-
अभ्यर्थी का नाम
-
रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर
-
परीक्षा की तिथि और समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
-
विषय और विषय कोड
-
अभ्यर्थी की फोटो और हस्ताक्षर
-
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.