UP Police SI Final Selection List 2026: यूपी पुलिस एसआई फाइनल लिस्ट uppbpb.gov.in जारी, PDF डाउनलोड करें

Last Updated: Nov 15, 2026, 20:51 IST

UP Police SI Final Selection List 2026: यूपीपीबीपीबी ने यूपी पुलिस एसआई की अंतिम मेरिट लिस्ट 2026 जारी की है। जिसमें कुल 200 से अधिक उम्मीदवारों का सिलेक्शन किया गया है। रोल नंबर वाइज मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें। 

UP Police SI Final Selection List 2026: यूपी पुलिस एसआई फाइनल लिस्ट uppbpb.gov.in जारी, PDF डाउनलोड करें
UP Police SI Final Selection List 2026: यूपी पुलिस एसआई फाइनल लिस्ट uppbpb.gov.in जारी, PDF डाउनलोड करें

UP Police SI Final Selection List 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) यूपी पुलिस एसआई फाइनल सिलेक्शन लिस्ट 2026 जारी कर दी है। बोर्ड ने 14 नवंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी किया गया है। इस लिस्ट में कुल 203 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। जिनमें सब इंस्पेक्टर (नागरिक पुलिस) के 200 और पीएसी प्लाटून कमांडर के 3 उम्मीदवार शामिल हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था, वे चयन स्थिति चेक कर सकते हैं और मेरिट लिस्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

UPPBPB Police SI Final Selection List 2026 PDF

यूपी पुलिस एसआई सीधी भर्ती 2020-21 के अंतर्गत संबंधित उम्मीदवारों डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) आयोजित की गई थी। भर्ती बोर्ड ने चयनित उम्मीदवारों के नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर के साथ अलग-अलग सिलेक्शन लिस्ट जारी की हैं। उम्मीदवार संबंधित पीडीएफ में अपना विवरण चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस एसआई फाइनल लिस्ट 2026 

पीडीएफ 

UPPBPB Police SI Final Selection List 2026: हाइलाइट्स

भर्ती बोर्ड : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड 

पद का नाम : सब इंस्पेक्टर एवं पीएसी प्लाटून कमांडर 

परिणाम का नाम : फाइनल सिलेक्शन लिस्ट 2026 

परिणाम जारी होने की तिथि : 14 नवंबर 2026 

कुल चयनित उम्मीदवार : 203 

एसआई (नागरिक पुलिस) सिलेक्ट उम्मीदवारों की लिस्ट : 200 

पीएसी प्लाटून कमांडर सिलेक्शन की लिस्ट : 3 

वेबसाइट : uppbpb.gov.in 

UP Police SI Final Selection List 2026 PDF कैसे डाउनलोड करें?

यूपी पुलिस एसआई फाइनल सिलेक्शन लिस्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर लेटेस्ट नोटिस या रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।

3. अब एसआई भर्ती 2020-21 के पूरक अंतिम चयन परिणाम से संबंधित नोटिस खोजें।

4. संबंधित चयन सूची की पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।

5. पीडीएफ में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर या नाम सर्च करें।

6. भविष्य के लिए चयन सूची डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

203 उम्मीदवारों का हुआ चयन

बोर्ड द्वारा अंतिम चयन परिणाम में कुल 203 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इसमें पहली सूची में सब इंस्पेक्टर नागरिक पुलिस के 200 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जबकि दूसरी सूची में पीएसी प्लाटून कमांडर के 3 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियुक्ति और आगे की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले आगामी नोटिस चेक करते रहें।

 UP Principal Vacancy 2026: यूपी प्रिंसिपल के 1475 पदों पर नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेस जानें

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Nov 15, 2026, 20:51 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News