Agniveer Final Merit List 2026: इंडियन आर्मी अग्निवीर फाइनल मेरिट लिस्ट कब आएगी?, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट्स
Indian Army Agniveer Final Merit List 2026: भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती की फाइनल मेरिट लिस्ट रीजन वाइज और ARO-वाइज आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी की जाएगी।
Indian Army Agniveer Final Merit List 2026: भारतीय सेना जल्द ही अग्निवीर अंतिम मेरिट सूची 2026 अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी कर सकती है। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा (CEE) और भर्ती के सभी चरणों में शामिल हुए थे, वे अपना चयन स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। यह मेरिट लिस्ट रीजन वाइज और ARO-वाइज जारी की जाएगी, जिसमें जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, ट्रेड्समैन और महिला मिलिट्री पुलिस समेत विभिन्न श्रेणियां शामिल होंगी।
Agniveer Final Result 2026: कब आएगी फाइनल मेरिट लिस्ट?
भारतीय सेना द्वारा 2026 की क्षेत्र-वार और ARO-वार 'अग्निवीर' अंतिम मेरिट सूची नवंबर 2026 के अंत तक अपनी आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जारी किए जाने की संभावना है। परिणाम घोषित होने के बाद, अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने संबंधित आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस (ARO) की चयन सूची (PDF) अपने रोल नंबर की सहायता से डाउनलोड कर सकेंगे।
Agniveer Result 2026: कैसे डाउनलोड करें फाइनल मेरिट लिस्ट?
इंडियन आर्मी द्वारा Agniveer Final Merit List 2026 जारी किए जाने के बाद, आप नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से डाउनलोड कर सकते हैं:
-
सबसे पहले आप अपने फोन या कंप्यूटर में भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in को खोलें।
-
होमपेज पर स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा कोड भरकर 'Enter Website' पर क्लिक करें।
-
वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'JCO/OR Enrollment' या 'Agniveer' टैब पर जाएं।
-
इसके बाद 'Final Result' या संबंधित 'Agniveer Merit List 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपने संबंधित सेना भर्ती कार्यालय (ARO/Zone) और अपनी श्रेणी (जैसे- General Duty, Technical, Tradesman आदि) की सूची का चयन करें।
-
आपके द्वारा चुने गए ARO की मेरिट लिस्ट PDF फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी।
-
पीडीएफ फाइल को खोलकर उसमें अपना रोल नंबर देखने के लिए कंप्यूटर पर Ctrl + F दबाएं। यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आपका चयन अंतिम रूप से हो गया है।
Indian Army Agniveer Final Merit List 2026 PDF में क्या विवरण दिए होंगे?
अग्निवीर मेरिट लिस्ट पीडीएफ में निम्नलिखित विवरण दिए जाते हैं:
-
उम्मीदवार का रोल नंबर
-
उम्मीदवार का नाम
-
सेना भर्ती कार्यालय का नाम (ARO / ZRO Name)
-
ट्रेड या श्रेणी का नाम
-
चयन/क्वालीफाइंग स्टेटस
-
अन्य निर्देश
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.