भारत का सबसे घना जंगल, जिसे कहा जाता है चारों ‘बड़ी बिल्लियों’ का इकलौता घर

Last Updated: Jul 8, 2026, 16:47 IST

भारत में आपने अलग-अलग जंगलों के बारे में पढ़ा और सुना ही होगा। हालांकि, यदि सबसे घने जंगल की बात करें, तो इसमें पूर्वोत्तर के एक राज्य का नाम आता है। खास बात यह है कि इस जंगल में बड़ी बिल्ली की चारों प्रजातियां पाई जाती हैं। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।

भारत का सबसे घना जंगल
भारत का सबसे घना जंगल

भारत के विभिन्न राज्यों में जंगल मौजूद हैं। इनमें कुछ जंगल अपने घन वन क्षेत्र के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में पूर्वोत्तर के एक राज्य का नाम सबसे घने जंगलों के लिए लिया जाता है। यहां 79 फीसदी से अधिक हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है। खास बात यह है कि इस घने जंगल में बड़ी बिल्लियों की चारों प्रजातियां पाई जाती हैं। कौन-सा है यह जंगल और क्या है जंगल से जुड़े अन्य तथ्य, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

भारत का सबसे घना जंगल कौन-सा है

भारता का सबसे घना जंगल अरूणाचल प्रदेश में मौजूद है। यहां 79 फीसदी से अधिक एरिया जंगल कवर करता है, जिसमें घने जंगल मौजूद हैं। यहां घने जंगल से मतलब Dense Forest से है, जिन्हें हिंदी में सघन वन कहा जाता है। 

कैसे तय होता है अधिक घना जंगल 

भारतीय वन सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, घने जंगलों को दो श्रेणियो में बांटा गया है। इसमें एक श्रेणी अति सघन वन है, जहां पेड़ों का घनत्व 70 फीसदी से अधिक होता है, जबकि दूसरी श्रेणी मध्यम सघन वन है, जहां पेड़ों का घनत्व 40 से 70 फीसदी से बीच होता है।

क्षेत्रफल के आधार पर सबसे घना जंगल

एरिया के हिसाब से देखें, तो भारत में सबसे अधिक घना जंगल अरूणाचल प्रदेश में है। यहां करीब 21,000 वर्ग किलोमीटर से अधिक एरिया सघन वन क्षेत्र में आता है। ऐसे में यह इकलौता ऐसा राज्य है, जहां सबसे घने जंगल पाए जाते हैं। 

प्रतिशत के आधार पर सबसे घना जंगल वाला राज्य

अब यदि किसी राज्य के कुल एरिया के पर्सेंटेज में घनत्व यानि कि density देखी जाए, तो उत्तर-पूर्व में स्थित मिजोरम राज्य का नाम आता है। इस राज्य का 84 फीसदी से अधिक एरिया जंगलों में ही आता है।

सुंदरबन का भी आता है नाम

अब यदि भारत के तटीय इलाकों की बात करें, तो पश्चिम बंगाल का सुंदरबन भारत का सबसे बड़ा और घने मैंग्रोव वाला जंगल है। आपको बता दें कि यह यूनेस्को की विश्व धरोहर भी है और रॉयल बंगाल टाइगर का घर भी कहा जाता है।

चारों बड़ी बिल्लियों का इकलौता घर

अरूणाचल प्रदेश स्थित नामदफा नेशनल पार्क, इकलौता ऐसा पार्क है, जहां चारों बड़ी बिल्लियां पाई जाती हैं। इनमें लेपर्ड, स्नो लेपर्ड, क्लाउड लेपर्ड और रॉयल बंगाल टाइगर शामिल है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 8, 2026, 16:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News