किस ग्रह को सुबह और शाम का तारा कहा जाता है और क्यों, जानें
हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि किस ग्रह को सुबह और शाम का तारा कहा जाता है और क्यों ? इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।
हमारे सौरमंडल में कुल 8 ग्रह हैं, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं की वजह से जाने जाते हैं। इस कड़ी में सौरमंडल में एक ग्रह ऐसा भी है, जिसे सुबह और शाम का तारा भी कहा जाता है। खास बात यह है कि इस ग्रह को धरती की जुड़वा बहन भी कहा जाता है। कौन-सा है यह ग्रह, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
किस ग्रह को कहा जाता है सुबह और शाम का तारा
अब हम यह जान लेते हैं कि किस ग्रह को सुबह और शाम का तारा कहा जाता है, तो आपको बता दें कि यह शुक्र ग्रह(Venus) है। यह ग्रह सूरज से ग्रहों में तीसरे नंबर की दूरी पर मौजूद है।
क्यों कहा जाता है सुबह-शाम का तारा
अब सवाल है कि शुक्र ग्रह को सुबह-शाम का तारा क्यों कहा जाता है, तो आपको बता दें कि शुक्र ग्रह सूर्योदय से पहले पूर्व में और सूर्यास्त के बाद पश्चिम में सबसे चमकीला दिखता है। इस वजह से इसे सुबह-शाम का तारा कहा जाता है।
कहां से लिया गया है नाम
इसके नाम की बात करें, तो इसका अंग्रेजी नाम रोमन पौराणिक कथाओं में प्रसिद्ध देवी वीनस से लिया गया है। वीनस ग्रह का आकार और घनत्व करीब-करीब पृथ्वी के बराबर है। यही वजह है कि वीनस को धरती की बहन भी कहा जाता है। पृथ्वी की तरह इसमें भी एक लोहे की कोर, चट्टानी मेंटल और क्रस्ट होती है।
सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह
आपको बता दें कि वीनस पूरे सौर मंडल में सबसे गर्म ग्रह है। हालांकि, सूर्य के नजदीक बुध ग्रह है, लेकिन फिर भी वीनस सबसे गर्म ग्रह है। क्योंकि, इस ग्रह पर 96 फीसदी कार्बन डायक्साइड है, जो कि गर्मी को सोख लेता है। वहीं, यहां ग्रीनहाउस गैस के असर के कारण तापमान 465 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
उल्टी दिशा में घूमता है ग्रह
आपक बता दें कि इस ग्रह पर सलफ्यूरिक एसिड के घने पीले बादल छाए रहते हैं, जिससे यहां एसिड वर्षा होती है। वहीं, यह बाकी ग्रहों की तुलना में अपनी धुरी पर पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर घूमता है। यह ग्रह सूर्य का एक चक्कर लगाने में 225 दिन लेता है, जबकि अपनी धुरी पर एक बार घूमने में 243 दिन लगाता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.