Bihar ITI Counselling 2026: बिहार आईटीआई काउंसलिंग फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, इस लिंक से डाउनलोड करें PDF
Bihar ITI Counselling 2026: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर बिहार आईटीआई काउंसलिंग की फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट जारी दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar ITI Counselling 2026: बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर एडमिशन ऑफ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कॉम्पिटिटिव एडमिशन टेस्ट (ITICAT) काउंसलिंग की फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट जारी जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। लिस्ट PDF के रूप में उपलब्ध है। PDF में उम्मीदवार का रिजस्ट्रेशन नंबर, उम्मीदवार का नाम, कैटेगरी और रैंक सहित अन्य डिटेल्स दी गई है।
Bihar ITI Counselling 2026 लिस्ट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा परीक्षा दिनांक 17 मई 2026 को आयोजित की गई थी। एडमिशन ऑफ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कॉम्पिटिटिव एडमिशन टेस्ट काउंसलिंग की फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट की PDF डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। लिस्ट की PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
| बिहार आईटीआई काउंसलिंग फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट PDF डाउनलोड लिंक |
Bihar ITI Counselling 2026 - हाइलाइट्स
बिहार आईटीआई काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया दिनांक 22 जून 2026 से 01 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थी। अब इसकी फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी गई है। फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट में उम्मीदवार अपना नाम चेक करने के लिए Ctrl+F का उपयोग कर सकते हैं। बिहार आईटीआई काउंसलिंग अलॉटमेंट लिस्ट में सलेक्टेड उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा, जिसकी ऑफिशयल डेट भी जल्द जारी की जाएगी। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एडमिशन प्रोसेस शुरू किया जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) |
| टेस्ट का नाम | एडमिशन ऑफ इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट कॉम्पिटिटिव एडमिशन टेस्ट (ITICAT) |
| परीक्षा की तिथि | 17 मई 2026 |
| फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट जारी होने की तिथि | 08 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bceceboard.bihar.gov.in |
Bihar ITI Counselling 2026 लिस्ट डाउनलोड कैसे करें?
बिहार आईटीआई काउंसलिंग अलॉटमेंट लिस्ट में सलेक्टेड उम्मीदवारों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के प्रोेसेस पूरा करना होगा। डेट निकल जाने के बाद सीट कैंसिल हो जाएगी। जो उम्मीदवार लिस्ट से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपग्रेडेशन राउंड का इंतजार कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले BCECEB की ऑफिशियल वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाएं।
-
आपके सामने होम पेज ओपन हो जाएगा।
-
ITICAT पर क्लिक करें।
-
Bihar ITI Counselling 2026 लिस्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।
-
बिहार आईटीआई काउंसलिंग फर्स्ट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर लें।
-
Ctrl+F का उपयोग करके अपना नाम चेक करें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.