CG Vyapam BSc Nursing Result 2026: सीजी व्यापम बीएससी नर्सिंग रिजल्ट कब आएगा? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

Last Updated: Jul 8, 2026, 17:11 IST

CG Vyapam BSc Nursing Result 2026: सीजी व्यापम बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपना रिजल्ट लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके देख सकते हैं। 

CG Vyapam BSc Nursing Result 2026
CG Vyapam BSc Nursing Result 2026

CG Vyapam BSc Nursing Result 2026: छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (CG व्यापम), बैचलर ऑफ़ साइंस इन नर्सिंग एंट्रेंस एग्ज़ामिनेशन का रिजल्ट जल्द ही जारी करने वाला है। अभ्यर्थी जिसने 11 जून को आयोजित बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा दी थी, वे सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।

CG व्यापम BSc नर्सिंग रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

सीजी बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की 18 जून 2026 को जारी कर दी गई थी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 23 जून 2026 तक का समय दिया गया था। अभ्यर्थी परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गई हाइलाइट्स तालिका में देख सकते हैं।

परीक्षा का नाम

सीजी व्यापम BSc नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026

आयोजित करने वाली संस्थान का नाम

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)

परीक्षा तिथि

11 जून 2026

प्रोविजनल आंसर की

18 जून 2026

आंसर की पर आपत्ति की अंतिम तिथि

23 जून 2026

रिजल्ट

जुलाई 2026 (दूसरा सप्ताह संभावित)

रिजल्ट जारी होने का माध्यम

ऑनलाइन

आधिकारिक वेबसाइट

vyapamcg.cgstate.gov.in

रिजल्ट देखने के लिए आवश्यक विवरण

रजिस्ट्रेशन नंबर/लॉगिन क्रेडेंशियल्स

अगले चरण

काउंसलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया

CG Vyapam BSc Nursing Result 2026 Kab Aayega?

CG व्यापम (BSc Nursing Entrance Exam 2026) का रिजल्ट जुलाई 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है। हालांकि, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने अभी तक रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी जिसने परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

सीजी व्यापम बीएससी नर्सिंग रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें? 

अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं। 

  • वेबसाइट के होम पेज पर Latest Posts सेक्शन में CG Vyapam BSc Nursing Entrance Exam 2026 Result पर क्लिक करना होगा। 

  • अब एक नया लॉगिन पेज ओपन होगा।

  • जहां मांगे गए विवरणों को भरकर सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा। 

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट करें। 

CG B.Sc नर्सिंग के रिजल्ट में कौन-सी जानकारी दी जाएगी?

रिजल्ट में निम्नलिखित जानकारी उल्लिखित होती है। 

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रोल नंबर 

  • प्राप्त अंक

  • स्टेट्स सहित अन्य 

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 8, 2026, 17:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News