IPL Final Records: फाइनल का सबसे बड़ा टीम स्कोर और टॉप व्यक्तिगत स्कोर किसके नाम? देखें रिकॉर्ड

Last Updated: May 29, 2026, 18:26 IST

IPL Final Records: आईपीएल फाइनल में सबसे बड़ा टीम स्कोर गुजरात टाइटंस (214/4, 2023) के नाम दर्ज है, जबकि सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी शेन वॉटसन (117*) ने खेली थी। फाइनल इतिहास में अब तक सिर्फ दो बल्लेबाज ही शतक लगा सके हैं। यहां देखें फाइनल के सभी बड़े रिकॉर्ड और यादगार पारियां।

IPL फाइनल सबसे बड़ा स्कोर
IPL फाइनल सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल फाइनल सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट का सबसे बड़ा मंच माना जाता है। यहां दबाव भी सबसे ज्यादा होता है और इतिहास भी यहीं बनता है। कई बार टीमों ने 200+ रन बनाकर फाइनल को हाई-स्कोरिंग बना दिया, तो कुछ बल्लेबाजों ने अकेले दम पर मैच पलट दिया। दिलचस्प बात यह है कि इतने सालों के आईपीएल इतिहास में फाइनल में अब तक सिर्फ दो ही शतक लगे हैं।

आईपीएल फाइनल का सबसे बड़ा टीम स्कोर

अहमदाबाद में खेले गए 2023 फाइनल में गुजरात टाइटंस ने 214 रन बना दिए थे, जो आज भी आईपीएल फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। लेकिन इसके बावजूद टीम ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। चेन्नई सुपर किंग्स ने रोमांचक मुकाबले में लक्ष्य हासिल कर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया।

IPL फाइनल में सबसे बड़े टीम स्कोर

रैंक

टीम

स्कोर

बनाम 

साल

नतीजा

1

गुजरात टाइटंस

214/4

चेन्नई सुपर किंग्स

2023

हार

2

सनराइजर्स हैदराबाद

208/7

कोलकाता नाइट राइडर्स

2024

हार

3

चेन्नई सुपर किंग्स

205/5

गुजरात टाइटंस

2023

जीत

4

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

190/9

पंजाब किंग्स

2025

जीत

5

किंग्स इलेवन पंजाब

199/4

कोलकाता नाइट राइडर्स

2014

हार

IPL फाइनल में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां

आईपीएल इतिहास में CSK के तरफ से खेलते हुए साल 2017 में आईपीएल फाइनल का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर बनाया है-   

रैंक

खिलाड़ी

टीम

स्कोर

साल

नतीजा

1

शेन वॉटसन

CSK

117*

2018

जीत

2

ऋद्धिमान साहा

KXIP

115*

2014

हार

3

साई सुदर्शन

GT

96

2023

हार

4

मुरली विजय

CSK

95

2011

जीत

5

मनीष पांडे

KKR

94

2014

जीत

फाइनल में सिर्फ दो बल्लेबाज लगा सके शतक

शेन वॉटसन: 117* (2018)

2018 फाइनल में शेन वॉटसन ने ऐसी पारी खेली, जिसे आज भी फाइनल की सबसे बेहतरीन बल्लेबाजी माना जाता है। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 57 गेंदों में नाबाद 117 रन ठोक दिए। 11 चौके और 8 छक्कों से सजी इस पारी ने चेन्नई को चैंपियन बना दिया।

ऋद्धिमान साहा: 115* (2014)

ऋद्धिमान साहा आईपीएल फाइनल में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 115 रन बनाए और पंजाब को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि उनकी शानदार पारी टीम को ट्रॉफी नहीं दिला सकी।

साई सुदर्शन ने तोड़ा बड़ा रिकॉर्ड

साल 2023 फाइनल में साई सुदर्शन ने चेन्नई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की थी। उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में 96 रन बनाए थे। यह आईपीएल फाइनल में किसी अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर है। इस दौरान उन्होंने मनीष पांडे का पुराना रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया।

IPL Final के कुछ शानदार रिकॉर्ड 

रिकॉर्ड नाम 

स्टैट्स 

सबसे बड़ा टीम स्कोर

गुजरात टाइटंस- 214/4

सबसे बड़ी पारी

शेन वॉटसन- 117*

फाइनल में पहला शतक

ऋद्धिमान साहा- 115*

फाइनल में कुल शतक

सिर्फ 2

अनकैप्ड खिलाड़ी का सबसे बड़ा स्कोर

साई सुदर्शन- 96

एक ऐसा रिकॉर्ड जिसे SRH भूलना चाहेगी

साल 2024 फाइनल सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। टीम सिर्फ 113 रन पर ऑलआउट हो गई थी, जो आईपीएल फाइनल इतिहास का सबसे कम स्कोर है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने बेहद आसानी से मुकाबला जीत लिया था।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 29, 2026, 18:26 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News