NCERT CEE 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 5 जून से पहले करें ऑनलाइन अप्लाई

Last Updated: May 29, 2026, 18:03 IST

NCERT ने प्रतिष्ठित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (RIE) के UG और PG टीचर एजुकेशन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज (29 मई) से शुरू हो गई है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाकर 5 जून 2026 तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस जमा कर सकते हैं।

NCERT CEE 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 5 जून से पहले करें ऑनलाइन अप्लाई
NCERT CEE 2026: रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, 5 जून से पहले करें ऑनलाइन अप्लाई

NCERT CEE 2026 Registration: टीचिंग के क्षेत्र में एक शानदार करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट। 'नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग' (NCERT) ने कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCERT CEE 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आज यानी 29 प्रक्रिया शुरू कर दी है।

देश के प्रतिष्ठित रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन (RIE) में विभिन्न अंडरग्रेजुएट (UG) और पोस्टग्रेजुएट (PG) टीचर एजुकेशन प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन मांगे गए हैं। जिन भी छात्रों को अप्लाई करना है वह 5 जून 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाकर अपना फॉर्म फिल करें।

NCERT CEE 2026 का पूरा शेड्यूल 

NCERT CEE 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने से लेकर एग्जाम तक के पूरे शेड्यूल के बारे में जानने के लिए छात्र यहां दी गई टेबल को देखें। छात्रों के लिए टेबल में रजिस्ट्रेशन शुरू होने से लेकर लास्ट डेट और एग्जाम की डेट और एग्जाम मोड से जुड़ी सभी जानकारियां दी गई है। 

इवेंट 

इंपोर्टेंट डेट्स 

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 

29 मई 2026

रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट

5 जून 2026

एग्जाम डेट

28 जून 2026

एग्जाम मोड 

कंप्यूटर आधारित एग्जाम (CBT)

ऑफिशियल वेबसाइट

cee.ncert.gov.in

NCERT CEE 2026 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें

Offered Programmes 2026: इन प्रमुख कोर्सेज में मिलेगा एडमिशन 

NCERT CEE एंट्रेंस एग्जाम के माध्यम से छात्रों को निम्नलिखित टॉप-लेवल कोर्सेज में एडमिशन मिलता है। इन कोर्सेज के बारे में यहां से जानें:- 

  • 2 साल का B.Ed (Bachelor of Education)
  • 3 साल का Integrated B.Ed-M.Ed
  • 4 साल का Integrated B.Sc B.Ed / B.A B.Ed (MScEd)
  • 2 साल का M.Ed (Master of Education)
  • M.A. (Education Technology)

NCERT CEE एंट्रेंस एग्जाम के लिए Eligibility Criteria

विभिन्न कोर्सेज के लिए शैक्षणिक एलिजिबिलिटी अलग-अलग तय की गई है, जो इस प्रकार है:

Integrated B.Sc B.Ed / B.A B.Ed: 12वीं पास छात्रों के लिए 

  • छात्रों को कम से कम 50% मार्क्स के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) पास होना जरूरी है।
  • SC, ST और दिव्यांग (PwD) कैटेगरी के छात्रों को 5% की छूट के साथ कम से कम 45% मार्क्स होने आवश्यक हैं।
  • जो छात्र साल 2024 या 2025 में पास हो चुके हैं या जो 2026 में अपनी 12वीं के एग्जाम दे रहे हैं, वे भी इसके लिए एलिजिबल हैं।

B.Ed और M.Ed: ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए 

  • 2 साल B.Ed: ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन (Science, Commerce या Arts) में कम से कम 50% मार्क्स होने जरूरी है। 

  • Integrated B.Ed-M.Ed (3 साल): साइंस या ह्यूमैनिटीज में कम से कम 55% मार्क्स के साथ पोस्ट-ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री होना जरूरी है।

NCERT CEE 2026 Selection Process: चयन प्रक्रिया और मेरिट का नियम 

NCERT CEE 2026 में छात्रों का फाइनल सिलेक्शन केवल एंट्रेंस एग्जाम के भरोसे नहीं होता, बल्कि इसमें दो चीजों को आपस में जोड़ा जाता है जैसे: 

  • 60% वेटेज: कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (CEE 2026) में प्राप्त किए गए मार्क्स को लिया जाएगा।
  • 40% वेटेज: छात्रों की क्वालीफाइंग एग्जाम जैसे 12वीं या ग्रेजुएशन के मार्क्स को भी जोड़ा जाएगा।
  • इन दोनों को मिलाकर एक फाइनल कंबाइंड मेरिट लिस्ट तैयार की जाती, जिसके आधार पर छात्रों को सीटें अलॉट होंगी।

NCERT CEE एग्जाम के तहत कौन-कौन से कॉलेज आते हैं?

इस एग्जाम के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संस्थानों (RIE) में एडमिशन मिलता है। इनमें मुख्य रूप से RIE अजमेर, भोपाल, भुवनेश्वर, मैसूर, नेल्लोर और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (NERIE) शिलांग शामिल हैं।

NCERT CEE 2026 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

  1. ऑफिशियल वेबसाइट cee.ncert.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए गए "NCERT CEE 2026 Registration" लिंक पर क्लिक करें।
  3. बुनियादी जानकारी भरकर नया अकाउंट बनाएं।
  4. इसके बाद यूजर आईडी से लॉगिन कर अपना पूरा फॉर्म फिल करें। 
  5. अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को अपलोड करें। 
  6. फिर, ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट करके कन्फर्मेशन पेज का प्रिंटआउट जरूर ले लें।

क्या NCERT CEE एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है?

जी हां, NCERT CEE एग्जाम के नियमों के अनुसार ऑब्जेक्टिव टाइप क्वश्न में गलत आंसर देने पर नेगेटिव मार्किंग करी जाती है। इसी कारण छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे एग्जाम हॉल में क्वश्न के आंसर सोच-समझकर फिल करें। 

यहां भी पढ़े: TSEdCET 2026 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की कल होगी जारी, edcet.tgche.ac.in से करें डाउनलोड

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 29, 2026, 18:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News