UP GIC Lecturer Admit Card 2026: यूपी GIC लेक्चरर एडमिट कार्ड कब आएगा?, जानें कहां और कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट PDF
UP GIC Lecturer Admit Card 2026: यूपी जीआईसी लेक्चरर की 1518 रिक्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का हॉल टिकट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। यह परीक्षा 14 जून 2026 (रविवार) को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड कब आएगा और इसे कहां और कैसे डाउनलोड करें, इसके बारे में सभी जानकारी इस लेख में देखें।
UP GIC Lecturer Admit Card 2026: GIC लेक्चरर भर्ती 2026 परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द ही UP शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।जिन उम्मदीवारों ने इस भर्ती के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे अपना हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकेंगे। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा 14 जून 2026 (रविवार) को राज्यभर में ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी।
UP GIC Exam Date 2026 Notice PDF
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इंटर कॉलेज (प्रारंभिक) परीक्षा-2025 की निर्धारित परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, यह परीक्षा पहले 7 जून 2026 को आयोजित की जानी थी, लेकिन उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षित नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को प्रस्तावित होने के कारण परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। अब प्रवक्ता (जीआईसी) प्रारंभिक परीक्षा 14 जून 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। इस संबंध में आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्ष देव पाण्डेय ने आधिकारिक अधिसूचना जारी कर अभ्यर्थियों को नई परीक्षा तिथि की जानकारी दी है।

UP GIC Lecturer Admit Card 2026-हाइलाइट्स
जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए सही जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरा है, वे अब परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड (OMR) में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में यूपी जीआईसी भर्ती परीक्षा 2026 से जुड़ी सभी जरूरी डिटेल्स देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती का नाम | यूपी GIC प्रवक्ता भर्ती 2026 |
| कुल पद | 1518 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | परीक्षा तिथि से 7 से 10 दिन पहले |
| एग्जान डेट | 14 जून 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| प्रश्नों के प्रकार | ऑब्जेक्टिव टाइप |
| प्रश्नों की कुल संख्या | 120 |
| कुल अंक | 300 |
| परीक्षा अवधि | 2 घंटे |
| ऑफिशियल पोर्टल | uppsc.up.nic.in |
| आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग |
UP GIC Lecturer Admit Card कब आएगा?
UP GIC Lecturer परीक्षा 14 जून 2026 को होगी। एडमिट कार्ड परीक्षा से करीब 3 से 4 दिन पहले वेबसाइट पर अपलोड हो सकता है। कैडिंडेट्स लॉगिन डिटेल डालकर हॉल टिकट डाउनलोड कर पाएंगे। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और फोटो आईडी ले जाना जरूरी रहेगा।
यूपी GIC लेक्चरर हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप Official Site पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर “UP GIC Lecturer Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म भरते समय मिला रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को दर्ज करें।
-
नीचे लिखे सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका प्रवेश पत्र स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
इसे डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में दी गई जरूरी जानकारी
हॉल टिकट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र, फोटो और हस्ताक्षर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना न भूलें।
Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.
With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.