HP JBT Exam Date 2026: हिमाचल JBT कंप्यूटर आधारित परीक्षा की तारीख जारी

Last Updated: May 29, 2026, 18:05 IST

HP JBT Exam Date 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने जेबीटी परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। पोस्ट कोड 26015 के पदों को भरने के लिए एग्जाम का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। 

HP JBT Exam Date 2026
HP JBT Exam Date 2026

HP JBT Exam Date 2026: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) हमीरपुर की ओर से JBT एग्जाम डेट जारी कर दी गई है। इस परीक्षा का आयोजन कुल 600 जूनियर बेसिक टीचर की पोस्ट के लिए जाएगा। परीक्षा CBT मोड में 13, 14 और 16 जून को आयोजित की जाएगी। 

परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एक सप्ताह पहले जारी किया जाएंगे। जिसे उम्मीदवार अपने रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर पाएंगे। 

HP JBT Exam Date 2026: नोटिस 

जारी नोटिस के अनुसार, आयोग की ओर से वेबसाइट पर हॉल टिकट एक हफ्ता पहले जारी किया जाएगा। जिसे उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल से डाउनलोड कर सकेंगे। रोल नंबर और परीक्षा केंद्र की जानकारी मोबाइल फोन पर SMS के माध्यम से भी भेजी जाएगी। 

HP JBT CBT Exam 2026

HP JBT Exam Date 2026: हाइलाइट्स 

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) की ओर से JBT टीचर के कुल 600 रिक्त पदों को भरा जाएगा। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:

परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA)

पोस्ट नाम

जूनियर बेसिक टीचर (JBT)

कुल रिक्तियां

600

एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि

एक सप्ताह पहले 

एचपी जेबीटी परीक्षा तिथि 2026

13, 14 और 16 जून, 2026

परीक्षा का तरीका

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

आधिकारिक वेबसाइट

hprca.hp.gov.in

HP JBT Exam Date 2026 ऑफिशियल नोटिस कैसे डाउनलोड करें?

एचपी जेबीटी एग्जाम डेट नोटिस 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकते हैं।

  • आधिकारिक वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर एडमिट कार्ड टैब पर क्लिक करें

  • अब "जूनियर बेसिक टीचर पोस्ट कोड-26015 के पद के लिए सीबीटी पीडीएफ डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करें।

  • आपको परीक्षा तिथि की पीडीएफ फाइल एक नई विंडो में मिल जाएगी।

  • इसे डाउनलोड करके भविष्य में उपयोग के लिए सुरक्षित रख लें।

HPRCA JBT Exam Pattern 2026: एग्जाम पैटर्न 

 उम्मीदवारों को परीक्षा की योजना को समझने के लिए एचपीआरसीए जेबीटी परीक्षा पैटर्न का भी अध्ययन करने की सलाह दी जाती है। परीक्षा में 120 MCQ प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

विषय

प्रश्न

अंक

अवधि

विषय-विशिष्ट विषय, रोजमर्रा का सामान्य ज्ञान, जिसमें हिमाचल प्रदेश का सामान्य ज्ञान और समसामयिक मामले शामिल हैं। विज्ञान, तार्किक तर्क, सामाजिक विज्ञान, सामान्य हिंदी और सामान्य अंग्रेजी।

120

120

1.5 घंटे

Check: UPSSSC Lower PCS Application Form 2026

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 29, 2026, 18:05 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News