बड़ी अपडेट! अब यूपी वाले DigiLocker पर एक्सेस कर सकेंगे Family ID, यहां देखें स्टेप

Last Updated: May 29, 2026, 17:34 IST

उत्तर प्रदेश में अब UP Family ID आधिकारिक तौर पर डिजिलॉकर पर उपलब्ध है, जहां से आप इसे सिंगल क्लिक से एक्सेस कर सकते है। सरकार की इस नई पहल से लोगों को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में काफी आसानी होगी। 

डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगा बढ़ावा

उत्तर प्रदेश के करोड़ों लोगों के लिए बड़ी राहत और डिजिटल सुविधा की खबर सामने आई है। अब UP Family ID आधिकारिक तौर पर डिजिलॉकर पर LIVE हो गई है। इसका मतलब है कि राज्य के 6 करोड़ से ज्यादा नागरिक अब अपनी फैमिली आईडी को डिजिटल रूप में कहीं भी और कभी भी आसानी से एक्सेस कर सकेंगे।

सरकार की इस नई पहल से लोगों को सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति, पेंशन और अन्य जरूरी सेवाओं का लाभ लेने में काफी आसानी होगी। सबसे खास बात यह है कि अब बार-बार फिजिकल दस्तावेज लेकर घूमने या सरकारी दफ्तरों में लंबी लाइन लगाने की जरूरत काफी हद तक कम हो जाएगी।

क्या है UP Family ID?

यूपी फैमिली आईडी उत्तर प्रदेश सरकार की एक यूनिक पहचान प्रणाली है, जिसके जरिए हर परिवार को एक अलग फैमिली आईडी दी जाती है। इस ID में परिवार से जुड़ी जरूरी जानकारी डिजिटल रूप से दर्ज रहती है, जिससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक तेजी से पहुंचाने में मदद मिलती है। अब डिजिलॉकर से जुड़ने के बाद यह पूरी प्रक्रिया और भी आसान और स्मार्ट हो गई है।

लोगों को क्या-क्या मिलेगा फायदा?

सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच

अब कई सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार-बार डाक्यूमेंट्स जमा करने की जरूरत कम होगी। डिजिलॉकर में सेव दस्तावेज सीधे इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

छात्रवृत्ति और पेंशन प्रक्रिया होगी तेज

छात्रों को स्कॉलरशिप और बुजुर्गों को पेंशन जैसी सेवाओं में कम कागजी प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा। इससे समय की बचत होगी और प्रक्रिया ज्यादा आसान बनेगी।

पेपरलेस और सुरक्षित सुविधा

डिजिलॉकर पूरी तरह सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इसमें दस्तावेज ऑनलाइन सुरक्षित रहते हैं, जिससे उनके खोने या खराब होने का डर नहीं रहता।

लंबी कतारों से राहत

सरकारी दफ्तरों में फिजिकल डॉक्यूमेंट लेकर जाने और घंटों लाइन में लगने की परेशानी अब काफी कम हो सकती है।

डिजिलॉकर पर कैसे देखें यूपी फैमिली आईडी?

डिजिलॉकर के X अकाउंट पर किये गए एक पोस्ट के मुताबिक, Family ID डाउनलोड या एक्सेस करने के लिए ये आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:

  • DigiLocker ऐप या वेबसाइट में लॉगिन करें

  • “Family ID Uttar Pradesh” सर्च करें

  • जरूरी जानकारी भरें

  • इसके बाद अपना डिजिटल डॉक्यूमेंट Fetch कर लें

पोस्ट में क्या खास बताया गया?

X प्मेंलेटफार्म पर किये गए पोस्ट के अनुसार साफ तौर पर बताया गया है कि UP Family ID अब DigiLocker पर LIVE है. 

  • 6 करोड़ से ज्यादा नागरिकों को इसका फायदा मिलेगा

  • कल्याणकारी योजनाएं, छात्रवृत्तियां और पेंशन लाभ तक पहुंच आसान होगी

  • पूरी प्रक्रिया पेपरलेस, तेज और सुरक्षित होगी. 

पोस्ट में DigiLocker, Digital India और उत्तर प्रदेश सरकार के लोगो भी दिखाई दे रहे हैं, जो इसे सरकार की आधिकारिक डिजिटल पहल बनाते हैं।

डिजिटल इंडिया मिशन को मिलेगा बढ़ावा

यूपी फैमिली आईडी का डिजिलॉकर से जुड़ना डिजिटल इंडिया अभियान की दिशा में बड़ा कदम है। इससे सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और लोगों को घर बैठे डिजिटल सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्रामीण इलाकों और छोटे शहरों में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है, जहां अक्सर दस्तावेजों और सरकारी प्रक्रियाओं को लेकर दिक्कतें सामने आती हैं।

अब आने वाले समय में उत्तर प्रदेश के नागरिकों के लिए सरकारी सेवाओं का इस्तेमाल पहले से ज्यादा आसान, तेज और डिजिटल होने वाला है। 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 29, 2026, 17:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News