Current Affairs Quiz 07 May 2026: इंडिया पोस्ट का 100वां N-Gen पोस्ट ऑफिस कहाँ स्थापित किया गया?

Last Updated: May 7, 2026, 18:13 IST

Current Affairs Quiz 07 May 2026: जागरण जोश लाया है आज के शानदार करेंट अफेयर्स क्विज, जिससे आप न केवल अपनी जानकारी बढ़ा सकते हैं, बल्कि तैयारी को भी नया आयाम दे सकते हैं. आइए जानते हैं 07 मई 2026के चुनिंदा सवाल और उनके सही जवाब।  

Current Affairs Quiz 07 May 2026: इंडिया पोस्ट का 100वां N-Gen पोस्ट ऑफिस कहाँ स्थापित किया गया?
Current Affairs Quiz 07 May 2026: इंडिया पोस्ट का 100वां N-Gen पोस्ट ऑफिस कहाँ स्थापित किया गया?

Current Affairs Quiz 07 May 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज़. इस क्विज़ में 100वां N-Gen पोस्ट ऑफिस, ‘जननी’ प्लेटफॉर्म आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।  

1. हाल ही में ‘जननी’ प्लेटफॉर्म किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया?

A. शिक्षा मंत्रालय

B. महिला एवं बाल विकास मंत्रालय

C. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

D. ग्रामीण विकास मंत्रालय 

उत्तर: C. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

देश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय नवाचार एवं समावेशिता शिखर सम्मेलन-“भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम कार्य प्रणालियां”-के दौरान ‘जननी’ (JANANI) (प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर और नवजात शिशु एकीकृत देखभाल यात्रा) प्लेटफॉर्म लॉन्च किया।

2. राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान ने किस संस्था के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए?

A. नीति आयोग

B. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन

C. आईआईटी वाराणसी  

D. विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) 

उत्तर: D. विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) 

विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार, नीति और कूटनीति के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (एनआईएससीपीआर) ने 6 मई 2026 को विकासशील देशों के लिए अनुसंधान एवं सूचना प्रणाली (आरआईएस) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी संयुक्त अनुसंधान, नीति विश्लेषण, क्षमता निर्माण और ज्ञान साझाकरण के माध्यम से आगे बढ़ाई जाएगी। 

3. 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के श्रमिकों के लिए देशव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ किस केन्द्रीय मंत्री ने किया?
A. अमित शाह
B. धर्मेंद्र प्रधान
C. अश्विनी वैष्णव
D. डॉ. मनसुख मांडविया 

उत्तर: D. डॉ. मनसुख मांडविया  

केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने हाल ही में दिल्ली के बसईदारापुर स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से 40 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी श्रमिकों के लिए देशव्यापी वार्षिक स्वास्थ्य जांच पहल का शुभारंभ किया। यह पहल भारत के श्रमिकों के लिए व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा कवरेज को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 

4. संशोधन विधेयक, 2026 के अनुसार सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाकर कितना किये जाने का प्रस्ताव है?

A. 35

B. 36

C. 37

D. 40 

उत्तर: C. 37

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हाल ही में संसद में ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यह विधेयक ‘सुप्रीम कोर्ट (न्यायाधीशों की संख्या) अधिनियम, 1956’ में संशोधन कर भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने से संबंधित है। इस संशोधन के तहत मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों की संख्या वर्तमान 33 से बढ़ाकर 37 की जाएगी, यानी इसमें 4 नए न्यायाधीश जोड़े जाएंगे।

5. हाल ही में इंडिया पोस्ट का 100वां N-Gen पोस्ट ऑफिस कहाँ स्थापित किया गया?
A. गुवाहाटी विश्वविद्यालय
B. दिल्ली विश्वविद्यालय
C. नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू), शिलांग
D. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय

उत्तर: C. नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू), शिलांग

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने 6 मई 2026 को वर्चुअल माध्यम से शिलांग स्थित नॉर्थ-ईस्टर्न हिल यूनिवर्सिटी (एनईएचयू) में इंडिया पोस्ट के 100वें एन-जन पोस्ट ऑफिस (N-Gen Post Office) का उद्घाटन किया। इस आधुनिक और युवा-केंद्रित डाक सुविधा को विशेष रूप से विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों और परिसर के निवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। 

Operation Sindoor 1st Anniversary: कब क्या हुआ? देखें ऑपरेशन सिंदूर की पूरी टाइमलाइन यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 18:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News