UP SI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट घोषित, uppbpb.gov.in पर करें चेक

Last Updated: May 7, 2026, 18:25 IST

UP SI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा रिजल्ट आज 7 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी थी, वे अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से देख देख सकते हैं। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की और कट ऑफ पीडीएफ भी जारी कर दी गई है।

UP SI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट घोषित, uppbpb.gov.in पर करें चेक
UP SI Result 2026 OUT: यूपी पुलिस एसआई रिजल्ट घोषित, uppbpb.gov.in पर करें चेक

UP SI Result 2026 OUT: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 7 मई 2026 को यूपी पुलिस SI रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की, कट ऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट PDF भी जारी कर दी है।

यूपी पुलिस SI लिखित परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी PET, दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

notice

यहां देखें:- UP Police SI Result 2026

UP SI Result 2026 OUT: यूपी एसआई रिजल्ट हाइलाइट्स

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आज 7 मई 2026 को आधिकारिक रूप से UP SI Result 2026 जारी कर दिया है। यह रिजल्ट लिखित परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की क्वालिफाइंग स्थिति के साथ जारी किया गया है। यूपी पुलिस SI लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कुल 4 शिफ्ट में आयोजित की गई थी।

रिजल्ट के अनुसार करीब 10 लाख उम्मीदवारों में से 12,333 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। ये उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) में शामिल होंगे। अगले चरण की तारीखें जल्द जारी की जाएंगी। उम्मीदवार यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी और हाइलाइट्स नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

विवरणजानकारी
परीक्षा आयोजन संस्था का नाम उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB)
परीक्षा का नाम यूपी सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2026
पद का नाम सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस)
कुल रिक्त पद 4543
परीक्षा तिथि 14 और 15 मार्च 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि 7 मई 2026
परीक्षा में शामिल उम्मीदवार 10,77,403
सफल उम्मीदवार 12,333
चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा, PST, PET, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा
आधिकारिक वेबसाइट www.uppbpb.gov.in

ऐसे चेक करें UP Police SI Result 2026 

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी एसआई रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर “UP SI Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  • अब रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करें।

  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • रिजल्ट और स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर लें।

UP SI Result 2026 CUT Off: कट ऑफ और मेरिट लिस्ट भी जारी

बोर्ड ने रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज कट ऑफ मार्क्स और चयनित उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट भी जारी की है। उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर PDF डाउनलोड करके अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दी इमेज में कैटेगरी वाइज यूपी पुलिस SI कट ऑफ 2026 देख सकते हैं।

UP SI Result 2026 CUT Off

रिजल्ट के बाद क्या?

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की अपडेट्स के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 7, 2026, 18:12 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News