UKSSSC Driver Recruitment 2026: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की ओर से ड्राइवर के 72 पदों पर आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। ऑफिशियल नोटिफिकेशन 10 अप्रैल, 2026 को जारी किया गया था। ऑनलाइन आवेन की प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की जा रही है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को 7 मई, 2026 अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UKSSSC Driver Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन
उत्तराखंड में सरकारी ड्राइवर की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक शानदार अवसर है। लिखित परीक्षा 21 जून 2026 (संभावित) को आयोजित की जाएगी, इसलिए आवेदकों कोतैयारी करनी चाहिए और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म भरना चाहिए।इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 42 वर्ष तय की गई है।
UKSSSC Driver Recruitment 2026: हाइलाइट्स
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन 10 अप्रैल को जारी किया गया था। उम्मीदवार आवेदन से जुड़ी अन्य डिटेल नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| भर्ती संगठन | उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) |
| पोस्ट नाम | ड्राइवर |
| विज्ञापन संख्या | 75/2026 |
| रिक्तियां | 72 |
| नौकरी का स्थान | उत्तराखंड |
| नोटिफिकेशन | |
| आवेदन शुरू करें | 17 अप्रैल से 7 मई, 2026 |
| आयु सीमा | 18 से 42 वर्ष |
| सैलरी | 21,700 रुपये से 69,100 रुपये (लेवल 3) |
| आधिकारिक वेबसाइट | www.ssc.uk.gov.in |
UKSSSC Driver Recruitment 2026: आवेदन लिंक
यूकेएसएसएससी ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान से कक्षा 8वीं पास होना चाहिए। इसी के साथ हल्के वाहन चलाने का सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए आवेदन लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
यूकेएसएसएससी ड्राइवर भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
UKSSSC Driver Recruitment 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, यूकेएसएसएससी ड्राइवर भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें।
स्टेप 5 आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 6 आवश्यक आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 7 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।