UP Board 10th Result 2026 Topper: 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ झांसी के रिषभ ने हासिल की तीसरी रैंक, कड़ी मेहनत से बने प्रेरणास्रोत

Last Updated: Apr 23, 2026, 18:15 IST

UP Board 10th Result 2026 Topper: यूपी बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपना रोल नंबर सहित अन्य डिटेल्स दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले रिषभ साहु उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 2026 में 97.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

UP Board 10th Result 2026 Topper
UP Board 10th Result 2026 Topper

UP Board 10th Result 2026 Topper: कौन कहता है कि आसमान में छेद नहीं हो सकता। एक पत्थर तबीयत से तो उछालों यारों। उत्तर प्रदेश के रहने वाले रिषभ साहु की कहानी भी कुछ यही कहती है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। छात्र रोल नंबर के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है। उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले रिषभ साहु ने यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरी रैंक हासिल कर परिवार और देश का नाम रोशन किया। रिषभ कड़ी मेहनत और सच्ची लगन की एक जीती-जागती मिसाल है। आज रिषभ की तीसरी रैंक आने से मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू है। 

कौन है रिषभ साहु?

रिषभ साहु का जन्म उत्तर प्रदेश के झांसी में हुआ। रिषभ उत्तर प्रदे बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में 97.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरी रैंक हासिल की। वह बेहद साधारण परिवार से आते हैं। रिषभ के परिवार ने प्रतिभा को पढ़ाई के लिए हमेशा मोटिवेट किया। पिता बताते हैं कि बेटा हमेशा से ही पढ़ाई में होशियार रहा है। आज इसी के बूते रिषभ ने यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में तीसरी रैंक प्राप्त की।  

रिषभ साहु ने कैसे किया टॉप?  

रिषभ के यूपी बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में तीसरी रैंक हासिल करने के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और सही रणनीति रही है। रिषभ रोजाना पूरा अनुशासन के साथ पढ़ाई करते थे। इसके बाद रिवीजन भी करते थे। आज इसी की बदौलत उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में रिषभ ने 97.33 प्रतिशत अंक के साथ तीसरी रैंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह अब एक प्रेरणा का स्त्रोत बन गए हैं। रिषभ ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, टीचर्स और परिवार के अन्य सदस्यों को दिया है। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Apr 23, 2026, 18:15 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News