Maharashtra SSC Class 10 Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज यानी, 8 मई, 2026 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। नोटिस के अनुसार, बोर्ड दोपहर 1 बजे रिजल्ट जारी करेगा। रिजल्ट जारी होने के बाद, स्टूडेंट महाराष्ट्र एसएससी 2026 का अपना रिजल्ट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in और sscresult.mahahsscboard.in पर जाना होगा।
Maharashtra SSC Class 10 Result 2026: हाइलाइट्स
जो स्टूडेंट महाराष्ट्र एसएससी एग्जाम 2026 में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट से जुड़े अन्य डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं:
| परीक्षा का नाम | महाराष्ट्र SSC (10वीं) परीक्षा 2026 |
| बोर्ड का नाम | महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड (MSBSHSE) |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | mahresult.nic.in |
| दूसरी वेबसाइट | mahahsscboard.in |
| रिजल्ट डेट | 8 मई 2026 दोपहर 1 बजे |
| लॉगिन क्रेडेंशियल | रोल नंबर और मां का पहला नाम |
Maharashtra SSC Class 10 Result 2026 ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कैसे करें?
महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 2026 का परिणाम ऑनलाइन घोषित किया जाएगा। परिणाम देखने और मार्कशीट डाउनलोड करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।
Step 1: महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: महाराष्ट्र एसएससी परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
Step 4: रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करें।
Step 5: मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
Step 6: पीडीएफ डाउनलोड करें।