West Bengal 10th Result 2026: माध्यमिक रिजल्ट wbbse.wb.gov.in आज होगा जारी, रोल नंबर से करें चेक

Last Updated: May 8, 2026, 09:00 IST

 West Bengal 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज यानी 8 मई 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट देखने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर सुबह 10:15 बजे से एक्टिव हो जाएगा। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर से लॉग इन करके मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। 

West Bengal 10th Result 2026
West Bengal 10th Result 2026

West Bengal 10th Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज माध्यमिक रिजल्ट 2026 जारी करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, रिजल्ट सुबह 10:15 बजे से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा।

नोटिस में आगे कहा गया है कि स्कूलों को बोर्ड के संबंधित कैंप कार्यालयों से सुबह 10:30 बजे से मार्कशीट और प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। परीक्षा में शामिल हुए छात्र वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

पश्चिम बंगाल कक्षा 10 का परिणाम 2026 आधिकारिक वेबसाइट  wbbse.wb.gov.in पर जारी किया जाएगा। वेबसाइट के साथ-साथ, उम्मीदवारों को इस पेज पर भी अपना पश्चिम बंगाल कक्षा 10 का परिणाम देखने के लिए एक डायरेक्ट लिंक दे दिया जाएगा। इसी के साथ स्टूडेंट जागरण जोश की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रोल नंबर से लॉग इन कर सकते हैं।

West Bengal 10th Result 2026 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

पश्चिम बंगाल माध्यमिक रिजल्ट 2026 चेक करने के सिंपल स्टेप नीचे दिए गए हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, West Bengal 10th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 अब लॉगिन करने के लिए जरूरी क्रेडेंशियल दर्ज करें।

स्टेप 4 रोल नंबर डालने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।

स्टेप 5 मार्कशीट डाउनलोड कर लें। 

West Bengal 10th Result 2026: ऑफिशियल वेबसाइट 

श्चिम बंगाल कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। स्टूडेंट रिजल्ट पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और आंकड़े देख सकते हैं। पश्चिम बंगाल 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए वेबसाइटों की लिस्ट नीचे दी गई है।

  • wbbse.wb.gov.in

  • wbbsedata.com

  • jagranjosh.com

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: May 8, 2026, 09:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News