MP Board Second Exam Admit Card 2026 OUT: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ये रहा Link

Last Updated: May 3, 2026, 14:30 IST

MP Board 10th, 12th Second Exam Admit Card 2026 OUT: MPBSE ने हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) की सेकंड एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। छात्र अब अपना एडमिट कार्ड MPONLINE पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर जाकर लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।

MP बोर्ड 10वीं, 12वीं दूसरी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ।
MP बोर्ड 10वीं, 12वीं दूसरी परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी हुआ।

MP Board Second Exam Admit Card 2026 OUT: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाई स्कूल (कक्षा 10) और हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) की दूसरी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक तौर पर MPONLINE पोर्टल mpbse.mponline.gov.in पर जारी कर दिए हैं। छात्र अपनी लॉगिन डिटेल्स डालकर बिना समय गंवाए किए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। MP बोर्ड के अनुसार, कक्षा 12 की परीक्षाएं 7 मई, 2026 से शुरू होंगी।

छात्र ध्यान दें कि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य है।

MP Board 10th, 12th Second Exam Admit Card 2026 Download Link 

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने MP बोर्ड 10वीं, 12वीं दूसरी परीक्षा एडमिट कार्ड 2026डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया है। सेकंड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य होगा, इसलिए छात्र समय रहते इसे डाउनलोड कर प्रिंट आउट निकाल लें। हमने इस लेख में नीचे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक दिया है।

MP Board 10th, 12th Second Exam Admit Card 2026 Link

यहां क्लिक करें

कैसे डाउनलोड करें एमपी बोर्ड सेकंड एग्जाम एडमिट कार्ड?

छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आप एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • वेबसाइट के होम पेज पर “Examination / Enrollment Forms Examination and Enrollment Forms Applications details like Start date and End date click here for more information” लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर Second Exam Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  • फिर अब आवेदन क्रमांक/रोल नंबर और Captcha दर्ज करें।

  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

MP Board Second Exam 2026: कब होगी परीक्षा?

एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की द्वितीय परीक्षाएं 7 मई से 19 मई 2026 तक होंगी, जबकि 12वीं की द्वितीय परीक्षाएं 7 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 3, 2026, 14:24 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News