Live

HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब तक आएगा, डेट और टाइम से जुड़ा अपडेट

Priyanka Pal
May 1, 2026, 15:01 IST

HPBOSE 10th 12th Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की ओर से मई के दूसरे सप्ताह तक एचपीबीओएसई 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किए जाने की उम्मीद है। छात्र अपना रोल नंबर के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। परिणाम की तिथि, समय, डायरेक्ट लिंक, टॉपर्स और उत्तीर्ण प्रतिशत से संबंधित हर लेटेस्ट अपडेट के लिए जुड़े रहें जागरण जोश के साथ। 


HPBOSE-10th-12th-Result-2026
HPBOSE-10th-12th-Result-2026

HIGHLIGHTS

  • हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा कक्षा 10 और 12 के परिणाम मई 2026 के दूसरे सप्ताह तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।
  • इस वर्ष 12वींमें कुल 81,411 छात्र और 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93,564 छात्रों ने भाग लिया था, जो बेसब्री से परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
  • एक बार नतीजे जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर का उपयोग कर hpbose.org पर अपना HPBOSE रिजल्ट 2026 ऑनलाइन देख सकेंगे।

HPBOSE 10th 12th Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10 और 12 के बोर्ड नतीजे जल्द ही जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड रिजल्ट  मई के दूसरे सप्ताह ( संभावित 10 मई) तक जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है। जो स्टूडेंट्स इस साल की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 81,411 छात्र शामिल हुए थे, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षा में 93,564 छात्रों ने भाग लिया था। दोनों कक्षाओं के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।

HPBOSE 10th 12th Result 2026: पिछले साल रिजल्ट कब आया था?

पिछले वर्ष की बात करें तो, साल 2025 में HPBOSE ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था। जबकि कक्षा 10वीं का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था। पिछले साल भी दोनों कक्षाओं के रिजल्ट अलग-अलग तारीखों पर जारी किए गए थे। इस बार भी 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट अलग - अलग डेट पर जारी किया जा सकता है।

HPBOSE 10th, 12th Result 2026: हाइलाइट्स 

हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं में लगभग 81,411 छात्र और 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगभग 93,564 छात्र - छात्राएं शामिल हैं। रिजल्ट से जुड़ी अन्य डिटेल्स के लिए स्टूडेंट्स नीचे दिया गया टेबल देख सकते हैं:
इवेंट्स
डिटेल्स
परीक्षा का नाम
हिमाचल बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026
संचालन निकाय
हिमाचल प्रदेश विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
परिणाम का नाम
एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम 2026
संभावित परिणाम तिथि
मई 2026 के दूसरे सप्ताह तक (संभवतः 10 मई से पहले)
आधिकारिक वेबसाइट
hpbose.org
आवश्यक प्रमाण पत्र
रोल नंबर
परिणाम मोड
ऑनलाइन
परिणाम की स्थिति
घोषित किए जाने हेतु
विवरण उल्लिखित
अंक, ग्रेड, उत्तीर्ण होने की स्थिति, विषयवार स्कोर

HPBOSE 10th, 12th Result 2026 कैसे चेक करें?

स्टूडेंट्स नीचे दिए स्टेप्स को देखकर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

  • होमपेज पर ‘Results’ टैब पर क्लिक करें।

  • ’HPBOSE 10th Result 2026′ या ’12th Result 2026′ का लिंक पर क्लिक करें।

  • लॉगिन पेज ओपन होगा, अपना रोल नंबर और अन्य मांगी गई दर्ज करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें, आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिख देगी।

  •  इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।

बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि 10वीं, 12वीं की मार्कशीट प्रोविजनल है। ओरिजनल मार्कशीट उन्हें रिजल्ट जारी होने के कुछ सप्ताह बाद स्कूल से प्राप्त करनी होगी। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 1, 2026, 15:01 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: मार्कशीट में दर्ज डिटेल्स

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10 और 12 की मार्कशीट में नीचे दी गई डिटेल्स शामिल होंगी:

    • बोर्ड का नाम
    • परिणाम का नाम
    • छात्र का नाम
    • रोल नंबर
    • पिता का नाम
    • मां का नाम
    • विषयों के नाम
    • अंक प्राप्त की
    • कुल मार्क
    • विभाजन
    • योग्यता की स्थिति (पास/फेल)


  • May 1, 2026, 14:47 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: डिजिलॉकर से बोर्ड रिजल्ट कैसे देख सकते हैं?

    छात्र डिजिलॉकर वेबसाइट और/या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से भी अपना परिणाम ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। HPBOSE मार्कशीट 2026 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप फॉल कर सकते हैं:

    1. digilocker की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या आवेदन खोलें।
    2. आधार कार्ड नंबर का उपयोग करके साइन अप करें
    3. डिजिलॉकर खाते में लॉग इन करें
    4. मार्कशीट प्राप्त करने के लिए कक्षा 10वीं, 12वीं सिलेक्ट करें।
    5. ड्रॉपडाउन से हिमाचल प्रदेश बोर्ड का चयन करें 
    6. अपना रोल नंबर दर्ज करें और जिस वर्ष आपने परीक्षा उत्तीर्ण की, उस वर्ष का चयन करें। 
    7. एचपीबीओएसई 12वीं का परिणाम 2026 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
    8. मार्कशीट जांचें और डाउनलोड करें
  • May 1, 2026, 14:26 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड सचिव

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10 और 12 के बोर्ड नतीजे जल्द ही जारी कर सकता है। रिजल्ट की डेट और टाइम की डिटेल बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा  द्वारा साझा की जाएगी। 

  • May 1, 2026, 14:16 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: लॉगिन क्रेडेंशियल

    एचपी बोर्ड 2026 का परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पहचान पत्र की आवश्यकता होगी। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। HPBOSE कक्षा 10वीं, 12वीं 2026 का परिणाम देखने के लिए छात्रों को निम्नलिखित लॉिगन का उपयोग करना होगा:

    • रोल नंबर
  • May 1, 2026, 14:10 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: 12वीं का रिजल्ट कहां - कहां देखा जा सकता है

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला (HPBOSE) कक्षा 12वीं का परिणाम जल्द 2026 जारी करेगा। परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकेंगे । HPBOSE परीक्षा 2026 का रोल नंबर ऑनलाइन परिणाम डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक लॉगिन क्रेडेंशियल है। 

    इसके अलावा, एचपीबीओएसई 12वीं के परिणाम 2026 को ऑनलाइन डिजिलॉकर और उमंग ऐप और/या वेबसाइट पर, साथ ही एसएमएस के माध्यम से ऑफलाइन भी देखा जा सकता है। इन सबके अलावा, उम्मीदवार एचपीबीओएसई परिणाम 2026 को jagranjosh.com/results पर भी देख सकेंगे। बोर्ड के अधिकारी टॉपर्स की सूची, उत्तीर्ण प्रतिशत, लिंगवार प्रदर्शन, जिलावार टॉपर्स और अन्य आंकड़े भी जारी करेंगे। 

  • May 1, 2026, 14:08 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: 10वीं की परीक्षाएं कब हुई थीं?

    इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) के एग्जाम 3 से 28 मार्च, 2026 तक आयोजित किए थे। जो कि ऑफलाइन मोड (Pen & Paper) में कराई गई थीं। सभी स्टूडेंट्स को परीक्षा देने के लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय दिया गया था। 

  • May 1, 2026, 13:59 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: रिवैल्यूएशन और रिचेकिंग

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 10 मई, 2026 से पहले घोषित कर सकता है। रिजल्ट के नतीजे आते ही हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिवैल्यूएशन और रिचेकिंग शुरू कर देगा। जिन स्टूडेंट्स को अपने प्राप्त अंकों से संतुष्टि नहीं है, तो वे मामूली शुल्क देकर प्रति विषय उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त, बोर्ड उन छात्रों के लिए कंपार्टमेंट/पूरक परीक्षा 2026 का सटीक कार्यक्रम भी घोषित करेगा, जो एक या दो विषयों में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने में असफल रहे हैं, जिससे उन्हें अपना शैक्षणिक वर्ष बचाने का एक महत्वपूर्ण दूसरा मौका मिलेगा।

  • May 1, 2026, 13:26 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पासिंग मार्क्स

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्रों को निर्धारित सख्त ग्रेडिंग मानदंडों को समझना आवश्यक है। यह केवल कुल अंकों के बारे में नहीं है; प्रत्येक विषय में प्रदर्शन बहुत जरूरी होता है। न्यूनतम उत्तीर्ण होने का मानदंड कक्षा 10 और कक्षा 12 दोनों के छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में (Practical और Theory दोनों में अलग-अलग) न्यूनतम 33% अंक और कुल मिलाकर 33% अंक प्राप्त करने होंगे।

  • May 1, 2026, 13:20 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हर साल कितने छात्र बोर्ड परीक्षाएं देते हैं?

    बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में प्रतिवर्ष लगभग 5 लाख उम्मीदवार शामिल होते हैं। वर्तमान में 8000 से अधिक स्कूल बोर्ड से संबद्ध हैं। बोर्ड ने राज्य भर में 1846 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। बोर्ड कक्षा 1 से 12 तक की पाठ्यपुस्तकें भी प्रकाशित करता है। 

  • May 1, 2026, 13:10 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड का उद्देश्य

    हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में स्कूली शिक्षा के लिए पाठ्यक्रम, शिक्षण सामग्री और पाठ्यपुस्तकें निर्धारित करता है, साथ ही सूचीबद्ध पाठ्यक्रमों पर आधारित परीक्षाएं भी आयोजित करता है। वर्तमान में, बोर्ड निम्नलिखित कक्षाओं और पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आयोजित करता है: 10वीं, 10+2,  J.B.T और T.T.C.।

  • May 1, 2026, 13:01 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड की स्थापना कब हुई थी?

    हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड, धर्मशाला की स्थापना हिमाचल प्रदेश अधिनियम संख्या 14, 1968 के तहत 1969 में हुई थी। इसका मुख्यालय शिमला में था, जिसे जनवरी 1983 में धर्मशाला स्थानांतरित कर दिया गया। बोर्ड ने 34 अधिकारियों के स्टाफ के साथ शुरुआत की, जो बाद में बढ़कर 643 हो गया।

  • May 1, 2026, 12:57 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पिछले साल 10वीं, 12वीं रिजल्ट कब आया था?

    पिछले कुछ वर्षों में, हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने HPBOSE 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 अलग-अलग डेट पर जारी किया गया है। इस वर्ष भी, कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम अलग-अलग तिथियों पर घोषित होने की उम्मीद है। 

  • May 1, 2026, 12:37 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2026

    हिमाचल बोर्ड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट और डिजिलॉकर एप्लिकेशन पर भी जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स को अपना 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी की जरूरत होगी। 

  • May 1, 2026, 12:35 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पिछले साल के ट्रेंड

    वर्ष परिणाम घोषणा तिथियां
    कक्षा 10वीं कक्षा 12वीं 
    2025 15 मई  17 मई
    2024 7 मई 29 अप्रैल
    2023 25 मई 20 मई
    2022 29 जून 18 जून
  • May 1, 2026, 12:27 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: पिछले साल बोर्ड रिजल्ट कब आया था?

    पिछले वर्ष की बात करें तो, साल 2025 में HPBOSE ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी किया था। जबकि कक्षा 10वीं का परिणाम 7 मई को घोषित किया गया था। 

  • May 1, 2026, 12:22 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: ऑफिशियल वेबसाइट

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की ओर से 10वीं, 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। इसी के साथ पास प्रतिशत, टॉपर्स और जिलेवार प्रदर्शन से संबंधित अपडेट भी प्राप्त कर सकेंगे।

  • May 1, 2026, 12:20 IST

    HPBOSE Result 2026 Live: हिमाचल प्रदेश बोर्ड रिजल्ट कब आएगा?

    हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) क्लास 10 और 12 के बोर्ड नतीजे जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड रिजल्ट मई के दूसरे सप्ताह ( संभावित 10 मई) तक जारी करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News