JCECEB Jharkhand BEd Admit Card 2026 हुआ जारी, यहां जानें कब होगा एग्जाम
Jharkhand BEd Admit Card 2026 बोर्ड ने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। JCECEB का एग्जाम 31 मई को होने वाला है। साथ ही, छात्र अब एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां नीचे से पाएं।
Jharkhand BEd Entrance Exam Admit Card: झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (JCECEB) ने राज्य के बीएड कॉलेजों में एडमिशन के लिए होने वाले एंट्रेंस एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, जो छात्र इस साल झारखंड BEd कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (BED CET 2026) में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर की सहायता से एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
JCECEB - Jharkhand BEd Exam 2026 का पूरा शेड्यूल
बोर्ड द्वारा जारी किए गए इस नए टाइमटेबल के अनुसार एग्जाम इसी महीने के लास्ट विक में आयोजित किए जा रहे है। छात्र एग्जाम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डेट्स |
| एडमिट कार्ड डाउनलोड शुरू होने की डेट | 27 मई 2026 |
| झारखंड बीएड एग्जाम की डेट | 31 मई 2026 |
| एग्जाम मोड | ऑफलाइन (OMR Based / पेन-पेपर मोड) |
| एग्जाम की अवधि | 2 घंटे 30 मिनट |
| रिजल्ट जारी होने की एक्सपेक्टेड डेट | जून 2026 के दूसरे सप्ताह में |
बोर्ड द्वारा एग्जाम की रिवाइज्ड डेट्स की भी घोषणा कर दी गई है। छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए यहां नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक और बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक - यहां क्लिक करें
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
छात्र एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
1. JCECEB की विशेष वेबसाइट bedcet.jceceb.org.in या मुख्य वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाएं।
2. होमपेज पर मौजूद "Candidate Login" या "Jharkhand B.Ed. 2026 Admit Card" के लिंक पर क्लिक करें।
3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड को फिल करें।
4. स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरकर 'Log In/Submit' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें दी गई सभी डिटेल्स को अच्छे से जांच लें।
6. फिर, एग्जाम सेंटर पर ले जाने के लिए इसका एक रंगीन या साफ प्रिंटआउट निकाल लें।
Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.