HPBOSE - हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, फीस और जरूरी डेट यहां देखें

Last Updated: May 28, 2026, 19:01 IST

हिमाचल बोर्ड 10वीं और 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, एग्जाम फीस, महत्वपूर्ण टाइम टेबल और हिमाचल बोर्ड की पूरक एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने के तरीके से जुड़ी सभी जानकारी के लिए छात्र यहां देखें। 

HPBOSE - हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, फीस और जरूरी डेट यहां देखें
HPBOSE - हिमाचल बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, फीस और जरूरी डेट यहां देखें

HP Board Compartment & Improvement Exam 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 10वीं (मैट्रिक) और 12वीं (प्लस टू) के छात्रों के लिए कंपार्टमेंट, इंप्रूवमेंट और अतिरिक्त सब्जेक्ट के एग्जाम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जो छात्र मुख्य एग्जाम में किसी एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हो पाए हैं, या फिर अपने मार्क्स से संतुष्ट नहीं हैं। साथ ही, अपने नंबरो को बढ़ाना चाहते हैं, तो वह उनके लिए यह साल बर्बाद होने से बचाने का एक बेहतरीन और लास्ट मौका है। योग्य छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

कंपार्टमेंट एग्जाम 2026: महत्वपूर्ण डेट्स 

बोर्ड द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को पर्याप्त टाइम दिया गया है, लेकिन बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की लास्ट डेट बेहद नजदीक है:

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की शुरुआत: शुरू हो चुकी है
  • बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट: 01 जून 2026
  • ₹1000 लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की डेट: 02 जून से 05 जून 2026 तक
  • एग्जाम का आयोजन: जून और जुलाई 2026 के बीच

एग्जाम फीस की पूरी डिटेल्स 

10वीं और 12वीं के विभिन्न कैटेगरीज के लिए हिमाचल बोर्ड ने अलग-अलग फीस तय की है, जिसकी पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है:

10वीं के लिए फीस ढांचा:

एग्जाम की कैटेगरी

एग्जाम फीस (बिना लेट फीस)

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

कंपार्टमेंट 

₹700 प्रति सब्जेक्ट

01 जून 2026

एसेंशियल इंप्रूवमेंट

₹700 प्रति सब्जेक्ट

01 जून 2026

ऑप्शनल इंप्रूवमेंट (1 से 3 अनिवार्य विषय)

₹950

01 जून 2026

अतिरिक्त सब्जेक्ट 

₹700

01 जून 2026

12वीं (Plus Two) के लिए फीस ढांचा:

एग्जाम की कैटेगरी

एग्जाम फीस (बिना लेट फीस)

रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट

कंपार्टमेंट और केवल अंग्रेजी 

₹700

01 जून 2026

परफॉर्मेंस इंप्रूवमेंट (एक या अधिक सब्जेक्ट)

₹1150

01 जून 2026

डिप्लोमा धारक री-अपीयर 

₹700

01 जून 2026

अतिरिक्त सब्जेक्ट

₹700

01 जून 2026

HPBOSE कक्षा 10, 12 कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट एग्जाम 2026, ऑफिशियल सूचना: यहां क्लिक करें 

रजिस्ट्रेशन कौन से छात्र कर सकते हैं? 

  • कक्षा 10वीं: जिन छात्रों ने मुख्य एग्जाम में 5 अनिवार्य सब्जेक्ट में से कम से कम 3 सब्जेक्ट को पास किया है और अधिकतम 2 सब्जेक्ट में फेल हैं, वे कंपार्टमेंट के लिए योग्य हैं।
  • कक्षा 12वीं: जो छात्र एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं या फिर किसी सब्जेक्ट में अपने मार्क्स में सुधार करना चाहते हैं, वे इसके लिए फॉर्म भर सकते हैं।
  • नोट: बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि जून-जुलाई की इस एग्जाम में बिल्कुल नए छात्रों को बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कूल या संस्थान के माध्यम से ऑनलाइन मोड में ही फॉर्म को भरें। किसी भी अधूरे या गलत भरे गए फॉर्म को बोर्ड द्वारा बिना किसी पूर्व सूचना के रद्द कर दिया जाएगा।

यहां भी पढ़े: JCECEB Jharkhand BEd Admit Card 2026 हुआ जारी, यहां जानें कब होगा एग्जाम

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 28, 2026, 19:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News