Jagran Bharat Education Conclave 2026- क्या है वर्तमान शिक्षा की चुनौतियां, NEP से कैसे आएगा बदलाव?
तकनीक तेजी से आगे बढ़ रही है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रॉबेटिक और ऑटोमेशन और डिजिटल इकोसिटम की वजह से अलग-अलग इंडस्ट्री में काम करने का तरीका बदल रहा है। भारत भी इस तकनीकी बदलाव से गुजर रहा है। बढ़ता डिजिटाइजेशन और UPI ने विश्व में इसे एक अलग पहचान दी है। हालांकि, अभी बहुत काम करना है। देश में स्किल युवाओं की फौज तैयार करनी है, पर शिक्षा में सुधार किए बगैर यह संभव नहीं है। इसी वजह से नई शिक्षा नीति (NEP) लाई गई थी।
नई शिक्षा नीति भारत की ग्रोथ में कितनी कारगर है? कैसे यह क्रिटिकल थिंकिंग और स्किल बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देती है? प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक भारत किस तरह की चुनौतियों से गुजर रहा है? इस तरह के सवालों का जवाब आज देश का युवा, छात्र और अभिभावक जानना चाहता है। भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड एक ऐसा मंच है, जहां देश की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल किए जाते हैं, और अलग-अलग शैक्षणिक संस्थाओं के विशेषज्ञ, नीति नीर्माता और प्रशासनिक अधिकारी जवाब देते हैं।
भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड का छठा संस्करण 22 मई को नई दिल्ली के ताज मान सिंह होटल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहेंगे। वह न्यू एजुकेशन पॉलिसी की ताकत, शिक्षा की नई चुनौतियां, सरकार की नई योजनाएं जैसे विषयों पर अपने विचार रखेंगे। समारोह में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी भी आमंत्रित हैं। वह केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीतियों के बारे में जानकारी देंगे।
कॉन्क्लेव की शुरुआत शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भाषण से होगी। वह नई एजुकेशन पॉलिसी और विकसित भारत के रोडमैप के बारे में बात करेंगे। इसके बाद एक पैनल डिस्कशन रखा गया है, जिसका विषय है - AI शिक्षा पर भारत कितना तैयार है? इसके बाद दो रैपिड फायर सेशन रखा गया है, जिनमें गेस्ट स्पीकर हैं विनीत जोशी (सचिव, उच्च शिक्षा विभाग, अध्यक्ष, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) और डॉ. प्रशांत कुमार (IPS रिटायर्ड, U.P.E.S.S.C. अध्यक्ष)। इसके बाद एक और पैनल डिस्कशन है, जिसका विषय है- करिकुलम और स्किल इनोवेशन, कितना तालमेल? समारोह में एक स्पेशल सेशन भी है, जिसका विषय है- विश्वगुरु भारत: संकल्प से ग्लोबल लीडरशिप की ओर। इसमें राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी मेहमान हैं। अंत में उन छात्रों, शिक्षकों और शिक्षाविदों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार काम किया है।
भारत एजुकेशन कॉन्क्लेव एंड अवार्ड 2026 में भारत की वर्तमान शिक्षा की चुनौतियों और संभावनाओं पर विस्तार से बातचीत की जाएगी। इसके अलावा, भारत AI, ऑटोमेशन और डिजिटल इकोसिस्टम के दौर में खुद को कैसे आगे ले जा रहा है, इसके बारे में भी इंसाइट मिलेगा। समारोह दिलचस्प रहने वाला है, इसलिए जरूर जुड़ें।
अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।
Priyaish Srivastava is Community Manager at Jagran Josh and holds a postgraduate degree in Mass Communication. With over six years of experience in creative writing, AV content creation, social media marketing, and community management, he specialises in building engaging digital communities and developing impactful content strategies in the education and media sectors. He can be reached at priyaish.srivastava@jagrannewmedia.com.