Current Affairs Quiz 21 May 2026: भारत का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव किसके द्वारा लांच किया गया?
Current Affairs Quiz 21 May 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में भारत का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट, विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2026आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
Current Affairs Quiz 21 May 2026: प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों और जागरूक पाठकों के लिए जागरण जोश लेकर आया है परीक्षा की दृष्टि से आज के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स क्विज. इस क्विज में भारत का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट, विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2026 आदि से जुड़े सवाल शामिल हैं।
1. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स ने किसके साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।
A) भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
B) भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM)
C) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA)
D) नीति आयोग
उत्तर: C) इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA)
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा स्थापित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट्स (NISM) और कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स (IICA) ने देश में कॉरपोरेट गवर्नेंस, ESG और पूंजी बाजार को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
2. भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और फीचर वॉल का उद्घाटन किस एयरपोर्ट पर किया गया?
A) दिल्ली एयरपोर्ट
B) रांची एयरपोर्ट
C) वाराणसी एयरपोर्ट
D) कोलकाता एयरपोर्ट
उत्तर: B) रांची एयरपोर्ट
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा और फीचर वॉल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ‘उड़ान यात्री कैफे’ की शुरुआत भी की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देशभर में 100 नए हवाई अड्डे और 200 हेलिपोर्ट विकसित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय हवाई संपर्क को और मजबूत बनाया जाएगा।
3. “अरुणाचल कीवी: द यूएसपी ऑफ अरुणाचल प्रदेश” मिशन का शुभारंभ किस केंद्रीय मंत्री ने किया?
A) अमित शाह
B) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
C) किरेन रिजिजू
D) पीयूष गोयल
उत्तर: B) ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया
केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास और संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने हाल ही में “अरुणाचल कीवी: द यूएसपी ऑफ अरुणाचल प्रदेश” मिशन की शुरुआत की। यह मिशन अरुणाचल प्रदेश में क्लस्टर आधारित कीवी खेती और वैल्यू चेन विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
4. भारत का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट “RAINMUMBAI” किस संस्था ने लॉन्च किया?
A) NSE
B) BSE
C) NCDEX
D) SEBI
उत्तर: C) NCDEX
कृषि जिंस एक्सचेंज नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (NCDEX) ने भारत का पहला एक्सचेंज-ट्रेडेड वेदर डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट “RAINMUMBAI” लॉन्च किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट मुंबई में होने वाली वर्षा के आंकड़ों पर आधारित होगा। इसके लिए वर्षा संबंधी डेटा भारतीय मौसम विभाग (IMD) से लिया जाएगा।
5. विश्व मेट्रोलॉजी दिवस हर साल कब मनाया जाता है?
A) 17 मई
B) 18 मई
C) 19 मई
D) 20 मई
उत्तर: D) 20 मई
भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने 20 मई को विश्व मेट्रोलॉजी दिवस 2026 मनाया। यह दिवस 20 मई 1875 को पेरिस में हस्ताक्षरित ऐतिहासिक मीटर कन्वेंशन की 151वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया। इस वर्ष विश्व मेट्रोलॉजी दिवस की थीम “मेट्रोलॉजी: नीति निर्माण में विश्वास का निर्माण” रखी गई है।
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.