UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड Direct Link, bujhansi.ac.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट

Last Updated: May 21, 2026, 16:24 IST

UP BEd JEE Admit Card 2026: अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 31 मई को 72 जिलों में आयोजित की जाएगी।

UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड Direct Link, bujhansi.ac.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट
UP BEd JEE Admit Card 2026: यूपी बीएड जेईई एडमिट कार्ड Direct Link, bujhansi.ac.in से डाउनलोड करें हॉल टिकट

UP BEd JEE Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी आज 21 मई 2026 को यूपी बीएड जेईई 2026 का एडमिट कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट bujhansi.ac.in पर जारी करने वाला है। एक बार जारी होने के बाद, अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र लॉगिन डिटेल्स (रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड) दर्ज करके प्राप्त कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षार्थी उसमें दी गई सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक चेक कर लें।

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालयों तथा उनसे संबद्ध एवं घटक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए राज्य स्तरीय दो वर्षीय बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 31 मई को राज्य के 72 जिलों में किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के करीब 2300 बीएड कॉलेजों की 2.40 लाख से अधिक सीटों पर एडमिशन दिया जाएगा। ध्यान रहें कि प्रत्येक उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य होगा। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी। 

UP BEd JEE Admit Card 2026 Download Link

UP BEd JEE एडमिट कार्ड 2026 का डाउनलोड लिंक आज, 21 मई 2026 को एक्टिव होने वाला है। लिंक जारी होने के बाद अभ्यर्थी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BEd JEE 2026) के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों को हॉल टिकट प्राप्त करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करना होगा।

UP BEd JEE Admit Card 2026 Direct Link

यहां क्लिक करें

यूपी बीएड एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कैसे करें?

अभ्यर्थी जो यूपी बीएड जेईई परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे नीचे दिए आसान चरणों की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड करते हैं। 

  • सबसे पहले आप bujhansi.ac.in पर जाएं।

  • फिर B.Ed. Entrance Exam 2026 सेक्शन पर क्लिक करें। 

  • इसके बाद एडमिट कार्ड वाली लिंक पर क्लिक करें।

  • अभ्यर्थी अब लॉगिन विंडो में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।

  • इसे डाउनलोड करें और परीक्षा में प्रवेश के लिए इसके 2 प्रिंट निकाल लें।

एडमिट कार्ड की दो कॉपियां साथ ले जाना जरूरी

UP BEd JEE 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड की दो प्रिंट कॉपियां साथ लेकर जानी होंगी। उम्मीदवार आवेदन पत्र में अपलोड किए गए उसी फोटो को प्रवेश पत्र पर निर्धारित स्थान पर चिपकाएं और हस्ताक्षर करें। साथ ही दोनों तर्जनी उंगलियों के निशान भी निर्धारित स्थान पर लगाने होंगे। परीक्षा केंद्र पर एक कॉपी कक्ष निरीक्षक को जमा करनी होगी।

72 जिलों में बने 1011 परीक्षा केंद्र

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा इस बार प्रदेश के 72 जिलों में आयोजित होगी। श्रावस्ती, ललितपुर और हमीरपुर में परीक्षा केंद्र नहीं बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1011 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 106 केंद्र वाराणसी और सबसे कम दो केंद्र बलरामपुर में हैं। करीब 4.45 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी और सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी रखी जाएगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 16:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News