Haryana Summer Vacations 2026: हरियाणा के स्कूलों में 6 दिन पहले शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां, सरकार ने जारी किया आदेश

Last Updated: May 21, 2026, 16:53 IST

हरियाणा सरकार ने राज्य भर के सभी स्कूलों के लिए 2026 की गर्मियों की छुट्टियों की ऑफिशियल घोषणा कर दी है। स्कूलों में 25 मई, 2026 से गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी और 30 जून, 2026 तक खत्म हो जाएंगी। यह छुट्टियां एक महीने से अधिक टाइम तक चलेगा, जिससे छात्रों और कर्मचारियों को एक महत्वपूर्ण अवकाश अवधि मिलेगी।

Haryana Summer Vacations 2026: हरियाणा के स्कूलों में 6 दिन पहले शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां, सरकार ने जारी किया आदेश
Haryana Summer Vacations 2026: हरियाणा के स्कूलों में 6 दिन पहले शुरू होंगी गर्मियों की छुट्टियां, सरकार ने जारी किया आदेश

हरियाणा के स्कूली बच्चों और पेरेंट्स के लिए इस गर्मी को देखते हुए बड़ी खबर है। उत्तर भारत में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ गर्मी और खतरनाक लू को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में टाइम से पहले ही गर्मियों की छुट्टियों का ऐलान कर दिया है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की अध्यक्षता में हुई एक हाई-लेवल बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया है। साथ ही, नए आदेश के मुताबिक राज्य के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 25 मई 2026 से 30 जून 2026 तक पूरी तरह बंद रहेंगे।

हरियाणा स्कूल समर वैकेशन 2026 का पूरा शेड्यूल

आमतौर पर हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियां 1 जून से शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार गर्मी को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट के कारण इन्हें करीब एक हफ्ता पहले ही लागू कर दिया गया है। छात्र इससे जुड़ी डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

डेट्स 

छुट्टियों की शुरुआत 

25 मई 2026

छुट्टियों खत्म 

30 जून 2026

कुल छुट्टियां

1 महीना 7 दिन (37 दिन)

स्कूल दोबारा खुलने की डेट 

01 जुलाई 2026 (बुधवार)

प्रभावित होने वाले स्कूल

राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और प्राइवेट स्कूल

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 21, 2026, 16:53 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News