Live

UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा विश्लेषण, कठिनाई स्तर और सरल प्रयास जानें

Priyanka Pal
May 21, 2026, 11:14 IST

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: यूपी लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा 2026 आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है। इस परीक्षा का आयोजन 44 जिलों के 861 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ आयोजित की जा रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद हम यहां परीक्षा विश्लेषण करेंगे। 


UP Lekhpal Exam Analysis 2026
UP Lekhpal Exam Analysis 2026

HIGHLIGHTS

  • यूपी लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा 2026 आज सुबह 10 बजे से शुरू हो गई है।
  • इस परीक्षा का आयोजन 44 जिलों के 861 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ किया जा रहा है।
  • इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 3,66,712 है।

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी लेखपाल परीक्षा का आयोजन आज यानी 21 मई, 2026 को किया जा रहा है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश सुबह 10 बजे से दे दिया गया है। यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के 44 जिलों के 861 केंद्रों पर हो रही है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या लगभग 3,66,712 है। 

सिंगल शिफ्ट में आयोजित की जा रही यूपी लेखपाल मेन्स परीक्षा 12 बजे समाप्त हो जाएगी। जिसके बाद हम आपको उम्मीदवारों के रिव्यू इस लेख के माध्यम से साझा करेंगे। 

UP Lekhpal Shift Time 2026: शिफ्ट का समय 

यूपीएसएसएससी यूपी लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन आज यानी 21 मई (गुरुवार) सुबह 10 बजे से किया जा रहा है। सिंगल शिफ्ट में आयोजित हो रही परीक्षा का समय उम्मीदवार नीचे देख सकते हैं।

परीक्षा

शिफ्ट का समय

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: हाइलाइट्स 

यूपी लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा का उद्देश्य राजस्व लेखपाल के कुल 7,994 रिक्त पदों को भरना है। जो 12वीं पास और पीईटी क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ा अवसर है। 

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026

आयोजन संस्था

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)

पद का नाम

लेखपाल 

परीक्षा स्तर

राज्य स्तरीय 

कुल पदों की संख्या

7,994

आवेदन प्रक्रिया

ऑनलाइन (Online)

चयन प्रक्रिया

PET स्कोर एवं लिखित परीक्षा (मुख्य परीक्षा)

परीक्षा तिथि

21 मई 2026 (गुरुवार)

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

UP Lekhpal Exam Analysis 2026: एग्जाम पैटर्न

यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 समाप्त होने के बाद हम यहां उम्मीदवारों की प्रतिक्रिया के अनुसार, परीक्षा विश्लेषणा उपलब्ध करा देंगे। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल के माध्य से परीक्षा का अनुमान लगा सकेंगे।

भाग

विषय

प्रश्नों की संख्या

अंक

भाग ---- पहला

हिंदी

10

10

भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

5

5

भारतीय राजनीति और भारतीय संविधान

5

5

भारत और विश्व का भूगोल

5

5

भारतीय अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास

5

5

ग्रामीण समाज और विकास

5

5

राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की वर्तमान घटनाएँ

5

5

विज्ञान प्रौद्योगिकी

5

5

पर्यावरण पारिस्थितिकी और आपदा प्रबंधन

10

10

डेटा व्याख्या

10

10

भाग 2

कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाएँ (समकालीन प्रौद्योगिकी सहित)

(कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी की अवधारणाओं और इस क्षेत्र में समकालीन तकनीकी विकास और नवाचारों का ज्ञान)

15

15

भाग 3

उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी

(उत्तर प्रदेश राज्य से संबंधित सामान्य जानकारी)

20

20

कुल

100

100

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • May 21, 2026, 11:14 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: 3 लाख से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) में आज लगभग 3 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हैं। एग्जाम सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का चयन दो चरणों में पूरा किया जाता है, जिसमें पीईटी और मुख्य परीक्षा शामिल है। 

  • May 21, 2026, 11:04 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: 44 जिलों में परीक्षा जारी

    उत्तर प्रदेश लेखपाल मेन्स भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन कुल 44 जिलों में किया जा रहा है। यह परीक्षा लखनऊ, वाराणसी, कानपुर नगर, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, आगरा, प्रयागराज, मुरादाबाद, गाजियाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़ और झांसी आदि में हो रही है। 

  • May 21, 2026, 11:00 IST

    UP Lekhpal Exam Analysis 2026 Live: लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026

    उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन आज यानी 21 मई (गुरुवार) को किया जा रहा है। परीक्षा में उम्मीदवारों को सुबह 10 बजे से प्रवेश दे दिया गया है। परीक्षा उत्तर प्रदेश राज्य के 44 जिलों के 861 केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ कराई जा रही है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News