HPSC Assistant District Attorney Answer Key 2026: हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी आंसर-की जारी, ये रहा डाउनलोड लिंक
HPSC Assistant District Attorney Answer Key 2026: एचपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
HPSC Assistant District Attorney Answer Key 2026: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (ADA) परीक्षा की आंसर-की 2026 जारी कर दी है। इसकी स्क्रीनिंग लिखित परीक्षा दिनांक 05 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी और अब सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट (SKT) 09 अगस्त 2026 को आयोजित किया जाना है।
हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी की स्क्रीनिंग लिखित परीक्षा की आंसर-की 08 जुलाई 2026 को जारी की गई। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके आंसर-की PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं।
HPSC Assistant District Attorney Answer Key 2026 डाउनलोड लिंक
एचपीएससी हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी परीक्षा और विज्ञापन संख्या 18/2025 के तहत कुल 255 रिक्त पदों को भरना चाहता है। एचपीएससी ने असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी के रिक्त पदों की भर्ती के लिए 08 अगस्त 2025 को नोटिफिकेशन जारी किया था और ऑनलाइन आवेदन 13 अगस्त 2025 से 01 सितंबर 2025 के बीच आमंत्रित किए गए थे। हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी आंसर-की डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा नीचे टेबल में भी दिया गया है।
| एचपीएससी हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी परीक्षा आंसर-की डाउनलोड लिंक |
HPSC Assistant District Attorney Answer Key 2026
अगर किसी उम्मीदवार को हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी आंसर-की से संबंधित कोई आपत्ति है, तो वह अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकता है। ऑनलाइन आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीतर जमा करनी होगी। अंतिम तिथि के बाद आपत्ति दर्ज नहीं की जाएगी। आप नीचे दी गई टेबल से जरूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी |
| रिक्त पदों की संख्या | 255 |
| विज्ञापन संख्या | 18/2025 |
| परीक्षा का नाम | हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी |
| परीक्षा की तिथि | 05 जुलाई 2026 |
| आंसर-की जारी होने की तिथि | 08 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hpsc.gov.in |
HPSC Assistant District Attorney Answer Key 2026 डाउनलोड कैसे करें?
हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी आंसर-की से संबंधित आपत्ति दर्ज करने के लिए NCERT या किसी फेमस लेखक की स्टैंडर्ड टेक्स्टबुक से जुड़ा कोई डॉक्यूमेंट देना होगा। आपत्ति दर्ज करते समय आपको उस पुस्तक के कवर पेज की फोटो, पुस्तक के लेखक, प्रकाशक का नाम, और जिस पेज पर सही उत्तर लिखा है, उस पेज की साफ फोटो या PDF बनाकर अपलोड करनी होगी। आप आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी आंसर-की आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आएचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
HPSC Assistant District Attorney Answer Key 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
-
आंसर-की डाउनलोड कर लें।
-
आंसर-की के जरिए अपने संभावित अंकों का अनुमान लगाएं।
HPSC Assistant District Attorney Answer Key 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी आंसर-की में आप ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।
-
परीक्षा का नाम
-
परीक्षा का लेवल
-
विषय का नाम
-
परीक्षा की तिथि और शिफ्ट
-
पेपर सेट और सीरीज की जानकारी
-
प्रश्न पत्र सेट/कोड
-
प्रश्न संख्या
-
संभावित स्कोर की गणना का तरीका
-
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया
ये भी पढ़ें: UP DElEd Admission 2026: यूपी डीएलएड एडमिशन की आज अंतिम तिथि, इस लिंक से करें आवेदन
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.