BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: बिहार शिक्षक भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, ऑनलाइन आवेदन bpsc.bih.nic.in जल्द होंगे शुरू

Last Updated: Feb 12, 2026, 11:28 IST

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: बीपीएससी की ओर से शिक्षक भर्ती 2026 के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। राज्य में शिक्षक नियुक्ति (TRE 4.0) कक्षा 1 से 12 विद्यालय अध्यापक और प्रधानाध्यापक के पदों को भरा जाना है। 

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026
BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) सामान्य प्रशासन विभाग के माध्यम से शिक्षा विभाग के तहत शिक्षक व प्रिंसिपल के विभिन्न पदों के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, एससी/एसटी कल्याण विभाग के अंतर्गत कक्षा 1 से 5, 6, से 8, 9 से 10 एवं 11, 12 के स्कूल अध्यापकों के साथ - साथ प्रिंसिपल के भी पद भरे जाएंगे। 

इसी के साथ पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत कक्षा 6 से 8, 9 से 10, 11 से 12 के स्कूल शिक्षक और प्रधानाध्यापकों के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। 

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: नोटिस 

बीपीएससी की ओर से अभी शिक्षक भर्ती 2026 के लिए प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। आयोग की ओर से डिटेल नोटिफिकेशन बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद उम्मीदवार पात्रता मानदंड, आयु सीमा, आवेदन की प्रक्रिया और सैलरी सहित महत्वपूर्ण विवरणों के जरिए अपना आवेदन पूरा कर पाएंगे। 

बीपीएससी TRE 4.0 भर्ती नोटिस लिंक 

पीडीएफ डाउनलोड करें

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: महत्वपूर्ण विवरण 

बीपीएससी की ओर से जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

पद का नाम 

शिक्षक व प्रधानाध्यापक

विज्ञापन संख्या 

-

नोटिफिकेशन 

जल्द  

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि

-

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

-

ऑफिशियल वेबसाइट 

bpsc.bih.nic.in

Check: CTET Answer Key 2026

BPSC TRE 4.0 Vacancy 2026: कक्षा 1 से 12 के लिए होगी शिक्षक नियुक्ति

बीपीएससी की ओर से जारी नोटिस के तहत शिक्षक विभाग के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ( कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक विद्यालय ( कक्षा 9 से 10) और उच्च माध्यमिक विद्यालय जो कि कक्षा 11 से 12 के नियुक्ति की जाएगी। अधिक जानकारी डिटेल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकेगी।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News