T20 World Cup 2026 Most Runs: किस खिलाड़ी के बल्ले से निकले सर्वाधिक रन? देखें टॉप रन-स्कोरर लिस्ट

Last Updated: Feb 12, 2026, 13:41 IST

T20 World Cup 2026 Most Runs: T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर न्यूजीलैंड के टिम सेइफर्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेलकर रन चार्ट में टॉप किया। 

T20 World Cup me Sabse Jyada Run: आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शानदार आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में किया जा रहा है। ग्रुप स्टेज में लगातार हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल रहे हैं, वहीं स्टेज ग्रुप मैच में ही डबल सुपर ओवर का रोमांचक मैच भी देखने को मिल गया है, उम्मीद है आगे आने वाले मैच भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे. यहां हम टूर्नामेंट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और सर्वाधिक छक्कों के साथ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की चर्चा करने जा रहे है. 

बता दें कि 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ रही हैं और टूर्नामेंट 8 मार्च तक चलेगा।    

टॉप रन-स्कोरर  

Most Runs T20 World Cup 2026: अब तक रन चार्ट में न्यूजीलैंड के टिम सेइफर्ट सबसे आगे हैं। उन्होंने सिर्फ दो मैचों में 154 रन बना दिए हैं, जिसमें नाबाद 89 उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। पाकिस्तान के साहिबज़ादा फरहान 120 रन के साथ दूसरे नंबर पर हैं। 

भारत की ओर से किसने बनाये सर्वाधिक रन: 

T20 world cup me sabse jyada run: भारत की और से सर्वाधिक रन कप्तान सूर्य कुमार यादव के बल्ले से आया है जिसमें USA के खिलाफ 84 रन की अहम पारी शामिल है. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 टॉप रन लिस्ट: 

आप यहां इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 15 बल्लेबाजों की लिस्ट देख सकते है- 

खिलाड़ी

मैच

पारी

रन

सर्वश्रेष्ठ स्कोर

टिम सेइफर्ट (NZ)

2

2

154

89*

साहिबज़ादा फरहान (PAK)

2

2

120

73

कुसल मेंडिस (SL)

2

2

117

61

रहमानुल्लाह गुरबाज़ (AFG)

2

2

111

84

जॉर्ज मुनसी (SCOT)

2

2

103

84

शर्फेन रदरफोर्ड (WI)

2

2

102

76*

बास डी लीडे (NED)

2

2

102

72*

रायन रिकेल्टन (SA)

2

2

94

61

सौरभ रंजनें (USA)

2

2

88

51

जैकब बेथेल (ENG)

2

2

88

55

शिमरॉन हेटमायर (WI)

2

2

87

64

फिन एलन (NZ)

2

2

85

84*

सूर्यकुमार यादव (IND)

1

1

84

84*

क्विंटन डी कॉक (SA)

2

2

84

59

हैरी ब्रूक (ENG)

2

2

70

53

सोर्स: ESPN

किसके नाम है सबसे बड़ा स्कोर: 

T20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर न्यूजीलैंड के टिम सेइफर्ट के नाम दर्ज है। उन्होंने नाबाद 89 रन की शानदार पारी खेलकर रन चार्ट में टॉप किया। उनकी इस विस्फोटक पारी में तेजी, क्लास और निरंतरता तीनों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिला।

BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किसे मिली जगह कौन हुआ बाहर, यहां देखें पूरी लिस्ट

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News