JEE Main 2026 Result Kab Aayega: NTA सेशन 1 के रिजल्ट जल्द को होंगे जारी, अब इस तारीख में jeemain.nta.nic.in पर होगा जारी

Akshara Verma
Last Updated: Feb 12, 2026, 13:22 IST

JEE Main Result 2026 Update: NTA 16 फरवरी, 2026 को जेईई मेन सेशन 1 का रिजल्ट घोषित करेगा। छात्र स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें। 

JEE Main 2026 Session 1 Result on 16th February
JEE Main 2026 Session 1 Result on 16th February

JEE Main 2026 Result: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग एंट्रेंस एग्जाम, JEE Main 2026 (Session 1), में शामिल होने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Main 2026 Session 1 के रिजल्ट की डेट की घोषणा कर दी है। सूचना के अनुसार, जेईई मेन 2026 का रिजल्ट अब सोमवार, 16 फरवरी 2026 को घोषित किया जाएगा। साथ ही, NTA जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर-की को जारी करने वाला है।

सभी छात्र सेशन 1 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर JEE Main एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ-साथ, NTA JEE Main पेपर 1 और पेपर 2ए और 2बी के टॉपर्स की पूरी लिस्ट भी घोषित करेगा। 

JEE Main सेशन 1 का रिजल्ट कब आएगा? 

NTA के नई अपडेट के अनुसार, रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट में बदलाव किया है। पहले रिजल्ट 12 फरवरी को आने की उम्मीद थी, लेकिन अब यह 16 फरवरी 2026 तक घोषित किए जाएंगे। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स 
एग्जाम की डेट्स  21 जनवरी से 29 जनवरी 2026
प्रोविजनल आंसर-की  4 फरवरी 2026
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 16 फरवरी 2026 (सोमवार)
सेशन 2 के लिए रजिस्ट्रेशन अभी शुरू हैं 

JEE Main 2026 सेशन 1 रिजल्ट डेट और टाइम

NTA द्वारा 'X' पर जारी सूचना के अनुसार, JEE Main 2026 सेशन 1 का रिजल्ट अब 16 फरवरी, 2026 को घोषित किया जाएगा। रिजल्ट देखने और सेशन 1 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध होगा।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

आपका रिजल्ट सिर्फ पास या फेल नहीं बताता, बल्कि इसमें आपकी मेहनत का पूरा ब्यौरा होता है। स्कोरकार्ड में निम्नलिखित डिटेल्स दिए होंगे:

  • NTA पर्सेंटाइल स्कोर: फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के अलग-अलग स्कोर।
  • कुल पर्सेंटाइल: आपका ओवरऑल प्रदर्शन।
  • व्यक्तिगत विवरण: आपका नाम, रोल नंबर और कैटेगरी।
  • क्वालिफाइंग स्टेटस: क्या आप JEE Advanced के लिए पात्र हैं या नहीं (यह रैंक सेशन 2 के बाद स्पष्ट होती है)।

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

रिजल्ट जारी होने के बाद आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले jeemain.nta.nic.in या ntaresults.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर "JEE Main 2026 Session 1 Result" वाले लिंक को चुनें।
  3. अपना Application Number और Date of Birth (या पासवर्ड) दर्ज करें।
  4. कैप्चा कोड डालकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
  5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर होगा, इसे भविष्य के लिए सेव करें और प्रिंटआउट ले लें।

यहां भी पढ़े: NTA JEE Mains 2026 सेशन 1 का रिजल्ट और फाइनल आंसर-की 

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News