MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2025: 'रुक जाना नहीं' दिसंबर सेशन का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें स्कोरकार्ड Download

Akshara Verma
Last Updated: Feb 12, 2026, 13:08 IST

मध्य प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने दिसंबर 2025 सेशन के लिए 10वीं और 12वीं के एग्जाम रिजल्ट घोषित कर दिया है। यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।

MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2025
MPSOS Ruk Jana Nahi Result 2025

मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के 'रुक जाना नहीं' (Ruk Jana Nahi) दिसंबर 2025 सेशन का रिजल्ट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने साल बचाने के लिए इन एग्जाम में हिस्सा लिया था, वे अब अपना भविष्य देख सकते हैं।

मध्य प्रदेश के सभी कक्षा 10 और 12 के छात्र अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और कैप्चा कोर्ड डालकर फॉर्म को फिल करें। MPSOS रिजल्ट 2025 में छात्र का नाम, रोल नंबर, जन्म तिथि, माता व पिता का नाम, कुल प्राप्त अंक, सब्जेक्ट वाइज अंक और योग्यता स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल है। 

“रुक जाना नहीं” 2025 की इंपोर्टेंट डिटेल्स 

छात्र “रुक जाना नहीं” 2025 के दोनों कक्षाओं से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  डिटेल्स 
बोर्ड का नाम मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS)
योजना का नाम “रुक जाना नहीं”
एग्जाम सेशन  दिसंबर 2025
कक्षाएं  10वीं और 12वीं
रिजल्ट का मोड ऑनलाइन 
ऑफिशियल वेबसाइट  mpsos.nic.in

MPSOS 'रुक जाना नहीं' दिसंबर रिजल्ट - यहां क्लिक करें 

रिजल्ट कैसे चेक करें? 

MPSOS ने छात्रों के लिए रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया बहुत आसान बना दी है। सभी छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो कर के अपने- अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. MPSOS की ऑफिशियल वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिख रहे "RUK Jana Nahi" Yojna Exam Dec. 2025 Result के लिंक को चुनें।
  3. अपनी कक्षा (10th या 12th) को चुज करें।
  4. फिर, अपना रोल नंबर (OS Roll No.) फिल करें।
  5. 'Login' बटन दबाते ही आपका परिणाम सामने होगा। भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर ले लें।
Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News