सैनिक स्कूल एग्जाम 2026 का रिजल्ट exams.nta.nic.in पर जारी, जानें 6वीं - 9वीं का रिजल्ट कैसे करें डाउनलोड?

Akshara Verma
Last Updated: Mar 2, 2026, 18:59 IST

Sainik School Result 2026 OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 2 मार्च को AISSEE कक्षा 6वीं और 9वीं के रिजल्ट 2026 जारी कर दिए हैं। छात्र और पेरेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर सैनिक स्कूल स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, मेरिट लिस्ट की PDF भी देख सकते हैं।

NTA released the AISSEE Class 6th and 9th Results 2026 today, March 2
NTA released the AISSEE Class 6th and 9th Results 2026 today, March 2

AISSEE Result 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज, 2 मार्च 2026 शैक्षणिक सत्र 2026-27 का अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 6वीं और 9वीं का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। कक्षा 6 और कक्षा 9 के लिए आयोजित इस एग्जाम की मेरिट लिस्ट और स्कोरकार्ड दोनों वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

छात्र ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in पर AISSEE की मेरिट लिस्ट 2026 की PDF और रिजल्ट को ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

AISSEE 2026 की मुख्य डिटेल्स और डेट्स

छात्र AISSEE 2026 एग्जाम के रिजल्ट और मेरिट लिस्ट से जुड़ी सभी जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। टेबल में एग्जाम से जुड़ी काउंसलिंग से लेकर फाइनल मेरिट लिस्ट की सभी डिटेल्स देखने के लिए नीचे टेबल पर नजर डालें। 

इवेंट  इंपोर्टेंट डिटेल्स 
एग्जाम की डेट  18 जनवरी 2026
रिजल्ट की डेट  27 फरवरी 2026
काउंसलिंग  मार्च 2026 से शुरू
मेडिकल टेस्ट मार्च-अप्रैल 2026
फाइनल मेरिट लिस्ट  अप्रैल 2026

रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

छात्र और अभिभावक नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सैनिक स्कूल का रिजल्ट स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.nic.in/sainik-school-society पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर "Scorecard for AISSEE – 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड फिल करें।
  4. सिक्योरिटी पिन भरकर सबमिट बटन दबाएं।
  5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर होगा। इसे भविष्य के लिए सेव करें और प्रिंट निकाल लें।

डायरेक्ट लिंक - AISSEE 2026 स्कोरकार्ड

AISSEE सेलेक्शन लिस्ट में क्या देखें?

NTA ने ऑफिशियल वेबसाइट पर राज्य-वाइज और क्वालिफाइड कैंडिडेट लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में आपका नाम होने का मतलब है कि आप काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए चुने गए हैं।

  • मेरिट लिस्ट में जानकारी: इसमें छात्र का रोल नंबर, नाम, कैटेगरी और कुल अंक दिए होते हैं।
  • क्वालीफाइंग मार्क्स: सामान्य/ओबीसी/रक्षा श्रेणी के लिए प्रत्येक विषय में न्यूनतम 25% और कुल 40% अंक अनिवार्य हैं। एससी/एसटी छात्रों के लिए कोई न्यूनतम अंक नहीं हैं, उनका चयन केवल सापेक्ष योग्यता (Relative Merit) पर आधारित होता है।

रिजल्ट के बाद क्या होगा? 

छात्रों के लिए सिर्फ एग्जाम पास करना ही काफी नहीं है, बल्कि एडमिशन पक्का करने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित स्टेप्स से गुजरना होगा। 

  • ई-काउंसलिंग: चयनित छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling पर जाकर अपनी स्कूल की पसंद भरनी होगी।
  • मेडिकल परीक्षण: काउंसलिंग में स्कूल अलॉट होने के बाद छात्र का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन: अंत में जन्म प्रमाण पत्र, कैटेगरी सर्टिफिकेट और अन्य जरूरी कागजातों की जाँच की जाएगी।

यहां भी पढ़े: कितनी बार दे सकते हैं नीट के एग्जाम? जानें नीट में अटेंप्ट लिमिट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 2, 2026, 18:59 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News