रेलवे AC कोच में 2 बेडशीट क्यों देता है और कितनी होती है सर्विस लाइफ़? ज्यादातर यात्रियों को नहीं होगा पता

Last Updated: Jul 25, 2026, 17:17 IST

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि AC कोच में दी जाने वाली दो बेडशीट में से पहली सीट पर बिछाने के लिए होती है, जबकि दूसरी बेडशीट कंबल और यात्री के बीच एक साफ-सुथरी लेयर के रूप में उपयोग की जाती है।

बेडरोल किट की कितनी होती है सर्विस लाइफ़
बेडरोल किट की कितनी होती है सर्विस लाइफ़

यदि आपने कभी भारतीय रेलवे के AC कोच में सफर किया है, तो आपने देखा होगा कि बेडरोल किट में दो बेडशीट, एक तकिए का कवर, एक तौलिया और एक कंबल दिया जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर दो बेडशीट क्यों दी जाती हैं? चलिए इसके बारें में आज जानने की कोशिश करते है, साथ ही यह भी बताएँगे कि इसे लेकर देश के रेल मंत्री ने क्या कहा।

एक बेडरोल पैकेट में क्या-क्या मिलता है? 

रेलवे बोर्ड के अनुसार, AC क्लास में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को बेडरोल देता है। फर्स्ट AC, सेकंड AC, थर्ड AC और AC इकॉनमी यात्रियों के टिकट के किराए में ही बेडरोल का खर्च शामिल होता है। हर बेडरोल पैकेट में दो बेड शीट, एक तकिए का कवर और एक हैंड टॉवल होता है। 

दो बेडशीट देने के पीछे क्या है वजह?

भारतीय रेलवे के AC कोच की यात्रा के दौरान यात्रियों को दी जाने वाली दो बेडशीट सेट में से एक का उपयोग बिछाने के लिए तो वहीं दूसरे का उपयोग कंबल और यात्री के बीच एक साफ लेयर बनाने के लिए उपलब्ध कराई जाती है।   

रेल मंत्री ने खुद बताया इसका कारण 

इस सवाल का जवाब खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में दिया। उन्होंने बताया कि पहली बेडशीट सीट पर बिछाने के लिए होती है, जबकि दूसरी बेडशीट कंबल और यात्री के बीच एक साफ-सुथरी परत के रूप में इस्तेमाल की जाती है। यानी कंबल सीधे शरीर के संपर्क में नहीं आता, जिससे सफाई और हाइजीन बनी रहती है। अच्छी बात यह है कि इस अतिरिक्त बेडशीट को हर इस्तेमाल के बाद धोया जाता है।

अब AI रखेगा रेलवे के लिनेन पर नजर

भारतीय रेलवे अब यात्रियों को साफ-सुथरा लिनेन देने के लिए टेक्नोलॉजी का भी सहारा ले रहा है। सभी मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में Whito-Meter से चादरों की सफाई की जांच की जाती है और CCTV कैमरों से पूरी प्रक्रिया पर नजर रखी जाती है।

कब बदली जाती हैं चादरें और कंबल?

रेल मंत्री ने बताया कि बेडशीट, कंबल और अन्य लिनेन की एक तय उपयोग अवधि होती है। समय-समय पर उनकी स्थिति की जांच की जाती है और जो लिनेन इस्तेमाल के लायक नहीं रहता, उसे तुरंत हटाकर नया उपलब्ध कराया जाता है। यानी यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।

बेडरोल किट की कितनी होती है सर्विस लाइफ़ 

लिनन किट के अलग-अलग सामानों की तय सर्विस लाइफ़, यहां बताई गयी है- 

क्रम संख्या

सामान

तय लाइफ़ (Codal Life)

1

बेड शीट

1. हैंडलूम लिनन के लिए 12 महीने

2. KVIC द्वारा सप्लाई किए गए पॉलीवस्त्रा के लिए 24 महीने

2

तकिए का कवर

9 महीने

3

चेहरा पोंछने वाला तौलिया

9 महीने

4

तकिया

24 महीने

5

ऊनी कंबल

24 महीने

AI कैमरा आधारित स्टेन डिटेक्शन 

इतना ही नहीं, पुणे, जयपुर और जोधपुर की रेलवे लॉन्ड्री में AI कैमरा आधारित स्टेन डिटेक्शन तकनीक का ट्रायल भी शुरू हो चुका है। यह टेक्नोलॉजी धुली हुई चादरों पर बचे दाग-धब्बों की पहचान कर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करती है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 25, 2026, 17:17 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News