देश में कब-कब और किसने संभाला शिक्षा मंत्री का पद? यहां देखें आजादी से अब तक की लिस्ट
Education Ministers of India: आज़ादी के बाद से देश का शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय) संभालने वाले नेताओं और उनके कार्यकाल की पूरी लिस्ट आप यहां देख सकते है, जिसमें पहले शिक्षा मंत्री से लेकर अब तक के शिक्षा मंत्रियों के नाम शामिल है। वर्तमान में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह कदम नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। वहीं केंद्र सरकार ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी सौंप दी है।
शिक्षा मंत्री का पद होता है अहम
भारत के शिक्षा मंत्री का पद केंद्रीय मंत्रिमंडल में सबसे महत्वपूर्ण पदों में से एक माना जाता है। भारत की आज़ादी के बाद से, कई जाने-माने नेताओं ने शिक्षा मंत्री के तौर पर काम किया है। साथ ही नई नीतियों और सुधारों के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने में अहम रोल निभाया है, जिस कारण इस पद की अहमियत और भी बढ़ जाती है।
वर्तमान में कौन है देश के शिक्षा मंत्री?
Bharat ke naye shiksha mantri kaun hai: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री हैं धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें 25 जुलाई, 2026 को यह अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
भारत के शिक्षा मंत्रियों की पूरी लिस्ट (1947 से अब तक)
Education Minister of India: आज़ादी के बाद से देश का शिक्षा मंत्रालय (पूर्व में मानव संसाधन विकास मंत्रालय) संभालने वाले नेताओं और उनके कार्यकाल की पूरी लिस्ट यहां देखें-
| शिक्षा मंत्री | कार्यकाल |
| मौलाना अबुल कलाम आजाद | 15 अगस्त 1947 - 2 फरवरी 1958 |
| डॉ. के. एल. श्रीमाली | 22 फरवरी 1958 - 31 अगस्त 1963 |
| हुमायूं कबीर | 1 सितंबर 1963 - 21 नवंबर 1963 |
| एम. सी. छागला | 21 नवंबर 1963 - 13 नवंबर 1966 |
| फ़खरुद्दीन अली अहमद | 14 नवंबर 1966 - 13 मार्च 1967 |
| डॉ. त्रिगुण सेन | 16 मार्च 1967 - 14 फरवरी 1969 |
| डॉ. वी. के. आर. वी. राव | 14 फरवरी 1969 - 18 मार्च 1971 |
| सिद्धार्थ शंकर राय | 18 मार्च 1971 - 20 मार्च 1972 |
| एस. नुरुल हसन | 24 मार्च 1972 - 24 मार्च 1977 |
| प्रताप चंद्र चंदर | 26 मार्च 1977 - 28 जुलाई 1979 |
| डॉ. कर्ण सिंह | 30 जुलाई 1979 - 14 जनवरी 1980 |
| बी. शंकरानंद | 14 जनवरी 1980 - 17 अक्टूबर 1980 |
| एस. बी. चव्हाण | 17 अक्टूबर 1980 - 8 अगस्त 1981 |
| शीला कौल | 8 अगस्त 1981 - 31 दिसंबर 1984 |
| के. सी. पंत | 31 दिसंबर 1984 - 25 सितंबर 1985 |
| पी. वी. नरसिम्हा राव | 25 सितंबर 1985 - 25 जून 1988 |
| पी. शिव शंकर | 25 जून 1988 - 2 दिसंबर 1989 |
| वी. पी. सिंह (अतिरिक्त प्रभार) | 2 दिसंबर 1989 - 10 नवंबर 1990 |
| राजमंगल पांडे | 21 नवंबर 1990 - 21 जून 1991 |
| अर्जुन सिंह | 23 जून 1991 - 24 दिसंबर 1994 |
| पी. वी. नरसिम्हा राव | 24 दिसंबर 1994 - 9 फरवरी 1995 |
| माधवराव सिंधिया | 9 फरवरी 1995 - 17 जनवरी 1996 |
| पी. वी. नरसिम्हा राव | 17 जनवरी 1996 - 16 मई 1996 |
| मुरली मनोहर जोशी | 16 मई 1996 - 1 जून 1996 |
| एस. आर. बोम्मई | 5 जून 1996 - 19 मार्च 1998 |
| मुरली मनोहर जोशी | 19 मार्च 1998 - 22 मई 2004 |
| अर्जुन सिंह | 23 मई 2004 - 22 मई 2009 |
| कपिल सिब्बल | 28 मई 2009 - 28 अक्टूबर 2012 |
| एम. एम. पल्लम राजू | 28 अक्टूबर 2012 - 26 मई 2014 |
| स्मृति ईरानी | 26 मई 2014 - 5 जुलाई 2016 |
| प्रकाश जावड़ेकर | 5 जुलाई 2016 - 30 मई 2019 |
| रमेश पोखरियाल 'निशंक' | 30 मई 2019 - 7 जुलाई 2021 |
| धर्मेंद्र प्रधान | 7 जुलाई 2021 - 25 जुलाई 2026 |
| प्रह्लाद जोशी (अतिरिक्त प्रभार) | 25 जुलाई 2026 - |
भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?
स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद थे। वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी, विद्वान, पत्रकार और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता थे। भारत की आधुनिक शिक्षा प्रणाली, आईआईटी (IITs) और प्रमुख अकादमिक संस्थानों की नींव रखने में उनकी अहम भूमिका रही है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.