Weekly Current Affairs Quiz: किस केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया? देखें टॉप 10 करेंट अफेयर्स

Last Updated: Jul 25, 2026, 17:58 IST

Weekly Current Affairs Quiz: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. 

साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़
साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़

Weekly Current Affairs Quiz 19 July to 25 July 2026: जागरण जोश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों एवं पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स क्विज़ प्रस्तुत कर रहा है. इसमें मुख्य रूप से राष्ट्रमंडल खेल 2026, ICC विश्व टेस्ट चैंपियनशिप, फीफा वर्ल्ड कप 2026 आदि से संबंधित प्रश्न शामिल हैं। 

1. वर्ष 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कौन-सा शहर कर रहा है?

A. लंदन (London)

B. एडिनबर्ग (Edinburgh)

C. ग्लासगो (Glasgow)

D. बर्मिंघम (Birmingham)

उत्तर: C) ग्लासगो (Glasgow)

वर्ष 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) का आयोजन यूनाइटेड किंगडम के स्कॉटलैंड स्थित ग्लासगो शहर में किया जा रहा है। खेल का यह भव्य आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें दुनिया भर से आए बेहतरीन खिलाड़ी विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।

2. विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का फाइनल किस मैदान पर खेला जाएगा?

A. लॉर्ड्स
B. द ओवल
C. एजबेस्टन
D. ट्रेंट ब्रिज

उत्तर: B. द ओवल

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के फाइनल का इंतजार कर रहे क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खबर है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि WTC 2027 का फाइनल इंग्लैंड के प्रतिष्ठित द ओवल मैदान पर खेला जाएगा। यह मुकाबला 9 जून से 13 जून 2027 के बीच आयोजित होगा।

3. T20I क्रिकेट में सबसे कम उम्र में अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज कौन बने हैं?

A. यशस्वी जायसवाल
B. वैभव सूर्यवंशी
C. शुभमन गिल
D. अभिषेक शर्मा 

उत्तर:B. वैभव सूर्यवंशी

भारतीय क्रिकेट के नए सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी ने महज 15 साल 118 दिन की उम्र में इतिहास रच दिया है, जो आज तक दुनिया का कोई भी क्रिकेटर नहीं कर सका था। हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले T20I मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर T20I इतिहास के सबसे कम उम्र के फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। 

4. समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला मध्य प्रदेश देश का कौन-सा राज्य बना है?

A. दूसरा

B. तीसरा

C. चौथा

D. पाँचवाँ

उत्तर: C. चौथा

मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक पास हो गया। इसके साथ ही उत्तराखंड, गुजरात और असम के बाद मध्य प्रदेश UCC लागू करने वाला देश का चौथा राज्य बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार ने सदन में UCC बिल पेश किया था।

5. लॉर्ड्स के मैदान पर वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ कौन बने हैं?

A. विराट कोहली

B. सचिन तेंदुलकर

C. रोहित शर्मा

D. इनमें से कोई नहीं 

उतर: C. रोहित शर्मा

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज़ बन गए। इससे पहले इस मैदान पर किसी भारतीय का सर्वोच्च स्कोर 90 रन था, जो सौरव गांगुली ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।

6. फीफा वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल किस टीम ने जीता? 

A. फ्रांस 

B. इंग्लैंड 

C. अर्जेंटीना

D. स्पेन 

उत्तर: D. स्पेन 

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में स्पेन ने फाइनल में तीन बार की चैंपियन अर्जेंटीना को बेहद रोमांचक मुकाबले में 1-0 से हराकर दूसरी बार वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया। वहीं अर्जेंटीना लगातार ख़िताब अपने नाम करने से चुक गयी। यह स्पेन का दूसरा वर्ल्ड कप ख़िताब है।   

7. 'भारत टैक्सी' सेवा की शुरुआत महाराष्ट्र में किसने की?

A. एकनाथ शिंदे

B. देवेंद्र फडणवीस

C. उद्धव ठाकरे 

D. नितिन गडकरी

उत्तर:  B. देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार को राज्य में 'भारत टैक्सी' सेवा की शुरुआत की। सहकारी मॉडल पर आधारित यह राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म अब दिल्ली और गुजरात के बाद महाराष्ट्र में भी शुरू हो गया है। 

8. DRDO ने स्वदेशी 'कुशा' लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (LRSAM) का पहला सफल उड़ान परीक्षण कहाँ से किया?

A. पोखरण, राजस्थान
B. चांदीपुर, ओडिशा
C. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा
D. श्रीहरिकोटा, आंध्र प्रदेश

उत्तर:C. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप, ओडिशा

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने हाल ही में स्वदेशी 'कुशा' लॉन्ग-रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल (LRSAM) का पहला सफल उड़ान परीक्षण ओडिशा तट के पास स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया। यह परीक्षण भारत की वायु रक्षा क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। 

9. भारत में कारगिल विजय दिवस हर वर्ष कब मनाया जाता है?

A. 24 जुलाई
B. 25 जुलाई
C. 26 जुलाई
D. 27 जुलाई

उत्तर: C. 26 जुलाई

भारत में हर साल 26 जुलाई का दिन कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल की दुर्गम चोटियों से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर तिरंगा लहराया था। इस साल इस जीत की 27वीं वर्षगांठ पर पूरा देश उन वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दे रहा है।

10. किस केंद्रीय मंत्री ने हाल ही में शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया है? 

A. राजनाथ सिंह
B. धर्मेंद्र प्रधान
C. अश्विनी वैष्णव
D. पीयूष गोयल 

उत्तर: B. धर्मेंद्र प्रधान 

25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया। यह कदम नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शनों के बाद उठाया गया है। फिलहाल केंद्र सरकार की तरफ से नए शिक्षा मंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 25, 2026, 17:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News