CG Assistant Teacher Notification 2026: छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर 2292 पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकशन जारी, जानें कैसे करें आवेदन?
CG Assistant Teacher Notification 2026: छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड (CGSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कुल 2,292 असिस्टेंट टीचर (पीआरटी) पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार 21 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
CG Assistant Teacher Notification 2026: छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड (CGSSB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.in पर लोक शिक्षण निदेशालय के तहत कुल 2,292 असिस्टेंट टीचर (पीआरटी) पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से ई-कैडर के 795 पद और टी-कैडर के 1497 रिक्त पदों को भरा जाना है। इन पदों की भर्ती परीक्षा दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।
CG Assistant Teacher Notification 2026 Recruitment Apply Link
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर पदों की भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में परीक्षा की तिथि, वैकेंसी डिटेल्स, शैक्षणिक योग्यता, एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, चयन प्रक्रिया और सैलरी सहित अन्य डिटेल्स दी गई है। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक करके भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर ऑनलाइन आवेदन लिंक |
CG Assistant Teacher Notification 2026 - हाइलाइट्स
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर भर्ती प्रक्रिया के चयन में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू शामिल है। सलेक्शन दोनों चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 24 जुलाई 2026 से शुरू हो चुके हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त 2026 है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड (CGSSB) |
| पद का नाम | छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर |
| रिक्त पदों की संख्या | 2292 |
| नोटिफिकेशन | |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | cgssb.in |
CG Assistant Teacher Notification 2026 Important Dates
नीचे टेबल में छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां दी गई है और टेबल को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है।
| नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि | 24 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 24 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 21 अगस्त 2026 |
| आवेदन करेक्शन विंडों | 22 अगस्त से 24 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | 05 अक्टूबर 2026 |
| लिखित परीक्षा की तिथि | 11 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा का समय | सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक |
| परीक्षा केंद्र | छत्तीसगढ़ के 16 केंद्र |
CG Assistant Teacher Notification 2026 Eligibility Criteria
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को पात्रता मानदंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं (कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ) पास होने के सर्टिफिकेट सहित डीएलएड, बीएलएड या डीएड की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच है। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 200 से 350 रखी गई है।
CG Assistant Teacher 2026 Recruitment ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
छत्तीसगढ़ असिस्टेंट टीचर पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले : छत्तीसगढ़ स्टाफ सलेक्शन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cgssb.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
CG Assistant Teacher Notification 2026 Recruitmentपर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें।
-
आवेदन फॉर्म में दी गई डिटेल्स ध्यान से चेक करें।
-
ऑनलाइन आवेदन फॉर्म का प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: AIIMS CRE-5 Paper Analysis 2026: एम्स कॉमन रिक्रूटमेंट पेपर-5 विश्लेषण, देखें यहां
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.