FIFA World Cup 2026: मैदान में नहीं भारत, लेकिन सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर चमका भारतीय नाम, जानिए कौन हैं गीतिका तालुकदार
FIFA World Cup 2026: भारत भले ही टूर्नामेंट में नहीं खेल रहा हो, लेकिन असम की फोटो जर्नलिस्ट गीतिका तालुकदार दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल मंच पर भारतीय प्रतिनिधित्व कर रही है। वह लगातार तीसरी बार पुरुष फीफा वर्ल्ड कप को कवर कर रही है।
FIFA World Cup 2026 Gitika Talukdar: फीफा वर्ल्ड कप शानदार आयोजन जारी है जहां दुनिया के फैन्स खेल का लुफ्त उठा रहे है, भारतीय फुटबॉल टीम भले ही हिस्सा नहीं ले रही हो, लेकिन इस बार भी भारत की मौजूदगी दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल महासमर में महसूस की जा रही है। इसकी वजह हैं गीतिका तालुकदार (Geetika Talukdar), जिन्हें FIFA ने आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट की कवरेज के लिए चुना है। खास बात यह है कि वह इस बार विश्व कप में भारतीय मीडिया का प्रतिनिधित्व करने वाली इकलौती महिला फोटो जर्नलिस्ट है।
कैमरे के पीछे वर्षों की मेहनत
फुटबॉल के प्रति जुनून और कैमरे के पीछे वर्षों की मेहनत ने गीतिका को इस मुकाम तक पहुंचाया है, जहां पहुंचने का सपना दुनिया भर के हजारों खेल पत्रकार देखते हैं। साल 2026 विश्व कप उनके करियर का तीसरा पुरुष फीफा वर्ल्ड कप है, जिसे वह मैदान से कवर करेंगी।
कौन हैं गीतिका तालुकदार?
गीतिका तालुकदार का जन्म अरुणाचल प्रदेश में हुआ था। उनके पिता सरकारी सेवा में थे, जिसके चलते उनका बचपन भारत के कई शहरों में बीता। पढ़ाई के दौरान ही उन्हें खेल और फोटोग्राफी दोनों से लगाव हो गया था, जिसको उन्होंने बाद में प्रोफेशन बना लिया।
लगातार तीसरी बार मिला FIFA का भरोसा
विश्व कप को कवर करने के लिए FIFA से आधिकारिक मान्यता हासिल करना आसान नहीं होता। दुनिया भर के चुनिंदा मीडिया पेशेवरों को ही यह अवसर मिलता है। ऐसे में लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए चुना जाना गीतिका की पेशेवर विश्वसनीयता को दर्शाता है।
विश्व फुटबॉल के सबसे बड़े मंच तक का सफर
गीतिका का सफर किसी एक टूर्नामेंट तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के कई प्रतिष्ठित खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें-
फीफा वर्ल्ड कप 2018 (रूस)
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (कतर)
FIFA Women's World Cup 2019 (फ्रांस)
FIFA Women's World Cup 2023 (ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड)
टोक्यो ओलंपिक और पेरिस ओलंपिक
क्यों ऐतिहासिक है फीफा वर्ल्ड कप 2026?
साल 2026 का विश्व कप कई रिकॉर्ड के लिए याद किया जा रहा है- जैसे
-
पहली बार तीन देश USA, कनाडा और मेक्सिको मिलकर मेजबानी कर रहे है।
-
पहली बार 48 टीमें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
-
यह FIFA इतिहास का सबसे बड़ा विश्व कप आयोजन है।
-
दुनिया भर से रिकॉर्ड संख्या में प्रशंसक, खिलाड़ी और मीडिया प्रतिनिधि इसमें शामिल हो रहे है।
भारतीय टीम भले मैदान पर न उतरे, लेकिन इन दिनों गीतिका तालुकदार का नाम सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक खेल मीडिया जगत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.