ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए इस बार फिर से एक नई तस्वीर लेकर आ गए हैं। इस तस्वीर में बहुत सारी विभिन्न प्रकार की आकृतियां बनी हुई हैं, जो कि पहचानने में नहीं आ रही हैं। हालांकि, इनके बीच एक टेडी बियर भी छिपा हुआ है, जिसे ढूंढने में लोग फेल रहे हैं। क्या आप इसे सिर्फ 6 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
तस्वीर में क्या-क्या दिया है
इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में कोई भी आकृति सामान्य रूप में नहीं है। अमूमन सभी आकृतियों को गहरे रंगों के साथ अजीबों-गरीब रूप दिया गया है, जिससे तस्वीर देखने वाले को भ्रम हो। यही वजह है कि इस तस्वीर में किसी भी वस्तु को आसानी से छिपाया जा सकता है। हमने इस तस्वीर में एक टेडी बियर को छिपाया है, जिसे ढूंढना मुश्किल है।
तस्वीर में है रंगों का खेल
इस तस्वीर में आकृतियों के साथ-साथ रंगों पर भी अधिक ध्यान दिया गया है। कुछ जगहों पर हल्के रंगों का इस्तेमाल हुआ है, जबकि अधिकांश जगहों पर गहरे रंगों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह तस्वीर अधिक आकृषक लग रही है। रंगों का उपयोग करके ही टेडी बियर को छिपाया गया है।
क्या आपने अब टेडी बियर ढूंढ लिया है?
अब 6 सेकेंड का समय हो गया है। ऐसे में हम उम्मीद करते हैं कि आपने अब तक टेडी बियर ढूंढ लिया होगा। यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय 10 सेकेंड अतिरिक्त से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा है टेडी बियर
अब हम आपको टेडी बियर की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, तस्वीर में नीचे की तरफ टेडी बियर दिख रहा है। इसका रंग थोड़ा हल्का है, इसलिए यह जल्दी पहचान में नहीं आ रहा है। हालांकि, हमने आपकी सुविधा के लिए टेडी बियर को लाल रंग के घेरे में रखा है, जिससे आप आसानी से इसे पहचान सके।
पढ़ेंः Optical Illusion: A या B, किस तस्वीर में छिपी है गिलहरी, 5 सेकेंड में देना है जवाब