HP TET Exam Date 2026: एप्लीकेशन फॉर्म डेट, ऑफिशियल एग्जाम शेड्यूल देखें

Last Updated: Apr 30, 2026, 18:45 IST

HP TET Exam Date 2026 Out: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) एग्जाम डेट जारी कर दी है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, एप्लिकेशन फॉर्म भरने की तिथि 30 अप्रैल से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म, एप्लिकेशन फीस, एग्जाम डेट और एग्जाम शेड्यूल सहित डिटेल्स लेख में देख सकते हैं। 

HP TET Exam Date 2026
HP TET Exam Date 2026

HP TET Exam Date 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) का ऑफिशियल शेड्यूल जारी कर दिया है। ये शेड्यूल कुल 10 सब्जेक्ट के लिए जारी किया गया है। जिसमें TGT (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन - मेडिकल, हिंदी, संस्कृत) JBT, पंजाबी, उर्दू, स्पेशल एजुकेटर TET (प्री - प्राइमरी से क्लास V)। स्पेशल एजुकेटर TET (क्लास VI से XIII) का परीक्षा शेड्यूल जारी किया है। ये शेड्यूल जून सेशन 2026 के लिए जारी किया गया है।  

HP TET Exam Date 2026 Notification PDF: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

एचपीबीओएसई ने एचपी टीईटी 2026 का नोटिफिकेशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर ऑनलाइन जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन में एग्जाम डेट, योग्यताएं, एप्लिकेशन फीस और सब्जेक्ट सहित अन्य डिटेल्स शामिल हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए नोटिफिकेशन पीडीएफ यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

एचपी टीईटी एग्जाम डेट नोटिफिकेशन पीडीएफ लिंक 

नोटिफिकेशन पीडीएफ

HP TET Exam Date 2026: महत्वपूर्ण तिथियां 

बोर्ड ने आधिकारिक वेबसाइट पर हिमाचल प्रदेश टीईटी 2026 परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है । इसके साथ ही, बोर्ड ने आवेदन की तिथि, आवेदन शुल्क की तिथि और अन्य तिथियों की भी घोषणा की है। सभी हिमाचल प्रदेश टीईटी परीक्षा तिथियां नीचे दी गई टेबल में उल्लिखित हैं:

प्रोग्राम 

जरूरी डेट 

हिमाचल प्रदेश टीईटी आवेदन फॉर्म 2026 की प्रारंभ तिथि

30 अप्रैल, 2026

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि (बिना लेट हुए)

15 मई, 2026

हिमाचल प्रदेश टीईटी आवेदन पत्र (600 रुपये के विलंब शुल्क सहित)

16 से 18 मई, 2026

एचपी टीईटी 2026 आवेदन संशोधन विंडो

19 से 20 मई, 2026

एचपी टीईटी एडमिट कार्ड 2026

परीक्षा से 4 दिन पहले

एचपी टीईटी 2026 परीक्षा तिथियां

7 से 21 जून, 2026

अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करना

घोषित किए जाने हेतु

एचपी टीईटी परिणाम 2026

घोषित किए जाने हेतु

HP TET Exam Date 2026: एचपी टीईटी एप्लिकेशन फॉर्म 2026

परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकरण ने 30 अप्रैल, 2026 को एचपी टीईटी 2026 के लिए आवेदन फॉर्म सक्रिय कर दिया है। एचपी टीईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 मई, 2026 है। आवेदकों को एचपी टीईटी परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड की जांच करने की सलाह दी जाती है। साथ ही, एचपीबीओएसई 19 से 20 मई, 2026 तक एचपी टीईटी आवेदन फॉर्म में सुधार करने का अवसर प्रदान कर रहा है। आवेदन फॉर्म भरने के बाद, उम्मीदवारों को पोर्टल पर प्रदर्शित एचपी टीईटी 2026 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

HP TET Exam Date 2026: एप्लिकेशन फॉर्म भरने के स्टेप 

एचपी टीईटी एप्लिकेशन फॉर्म 2026 भरने के सिंपल स्टेप निम्नलिखित हैं:

  • एचपी टीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - hpbose.org

  • एचपी टीईटी 2026 आवेदन पत्र के लिए उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।

  • अगला पृष्ठ खुलेगा जिसमें आवेदकों के लिए विशिष्ट मार्गदर्शन और दिशा-निर्देश दिए गए होंगे।

  • निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और विवरणिका डाउनलोड करें।

  • नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए पृष्ठ के निचले भाग में स्थित चेकबॉक्स पर क्लिक करें।

  • इसके बाद 'नया रजिस्ट्रेशन' पर टैप करें।

  • एचपी टीईटी का आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुल जाएगा।

  • एचपी टीईटी आवेदन पत्र में मांगी गई सभी जानकारी भरें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Apr 30, 2026, 18:45 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News