Optical Illusion: क्या आप 7 सेकेंड में चेरी के बीच सेब ढूंढ सकते हैं ? तेज आंख वाले भी हो गए फेल
इस ऑप्टिकल इल्यूजन में बहुत सारी चेरी दी गई हैं। गहरे लाल रंग की चेरी के बीच में एक सेब भी छिपा हुआ है। अब दोनों का रंग एक जैसा है, इस वजह से कई लोग सेब को ढूंंढने में हार मानकर बैठ गए हैं। क्या आप यह चैलैंज सिर्फ 7 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं?
ऑप्टिकल इल्यूजन की अपनी इस श्रृंखला में हम आपके लिए एक ऐसी तस्वीर लेकर आए हैं, जिसमें बहुत सारी चेरी दी गई हैं। इन सभी चेरी का रंग गहरा लाल है। वहीं, इन सभी के बीच एक सेब भी छिपा हुआ है, जो नजरों के सामने है, लेकिन भ्रमित होने की वजह से कई लोग इसे ढूंढने में असफल रहे हैं। क्या आप यह चैलेंज सिर्फ 7 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं, यदि हां, तो यह चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
तस्वीर में क्या-क्या दिया गया है
इस तस्वीर को आप गौर से देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में बहुत सारी चेरी दी गई हैं। यह चेरी एक श्रृंखला से लगी हुई हैं और इन सभी का रंग गहरा लाल है। वहीं, दूसरी तरफ चेरी में सेब भी दिया गया है। इसका रंग भी गहरा लाल है। यही वजह है कि आंंखों के सामने होने के बावजूद भी लोग इसे ढूंढने में फेल हो गए हैं। कई लोगों ने सेब को ढूंढने में हार मान ली है। आपको यह चैलेंज सीमित समय में पूरा करना है।
तस्वीर में है रंगों का खेल
इस तस्वीर में मुख्य रूप से रंग और थोड़ा बहुत आकर का खेल है। क्योंकि, हमें इसमें लाल रंग बहुत अधिक दिख रहा है, जिससे भ्रम वाली स्थिति बन रही है। यही वजह है कि सेब का रंग लाल होने की वजह से हमारी आंखों के सामने होते हुए भी यह पहली नजर में नजर नहीं आ रहा है। यदि आप थोड़ा गौर से देखेंगे, तो आप आसानी से सेब को ढूंढ सकेंगे।
समय खत्म, क्या सेब मिला ?
ऑप्टिकल इल्यूजन को सॉल्व करने का समय पूरा हो गया है। ऐसे में क्या आपने अब सेब को ढूंढ लिया है? यदि आप ऐसा नहीं कर सके हैं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय अतिरिक्त 5 सेकेंड से अधिक नहीं होना चाहिए।

Source: Pinterest
यहां छिपा है सेब
अब हम आपको सेब की सही लोकेशन बता देते हैं। इस तस्वीर में दाहिनी ओर थोड़ा नीचे की तरफ देखेंगे, तो आपको एक सेब नजर आएगा। हमने आपकी सुविधा के लिए सेब को लाल रंग के घेरे में ही रखा है।
पढ़ेंः Optical Illusion: स्नोमेन के बीच में छिपा है पांडा, सिर्फ तेज नजर वाले ही ढूंढने में हुए हैं सफल
A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com