New Train Services: रेल मंत्री ने दो नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, देखें नाम, रूट और शहर
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश को दो नई ट्रेनों की सौगात देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. साथ ही कुछ मौजूदा ट्रेनों के रूट का विस्तार भी किया गया. वह भुवनेश्वर के रेल सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए।
रेल से यात्रा करने वाले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कई नई ट्रेन सेवाओं को हरी झंडी दिखाई, जबकि कुछ मौजूदा ट्रेनों के रूट का विस्तार और एक स्पेशल ट्रेन को रेगुलर सर्विस का दर्जा भी दिया। रेलवे के इस पहल से लाखों यात्रियों की यात्रा पहले से अधिक आसान होने की उम्मीद है।
बता दें कि रेलमंत्री, भुवनेश्वर के रेल सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे जो इन दिनों ओडिशा दौरे पर हैं, जहां वे पुरी में होने वाली रथ यात्रा के लिए रेलवे की तैयारियों की समीक्षा भी कर रहे हैं।
रेल मंत्री ने किन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी?
रेल मंत्री ने जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया उनकी डिटेल्स आप यहां देख सकते है-
नांदेड़–मुंबई एक्सप्रेस (Nanded–Mumbai Express): नांदेड़ और मुंबई के बीच वाशिम तथा हिंगोली के रास्ते नई एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की गई है। इससे विदर्भ और मराठवाड़ा के कई जिलों की रेल कनेक्टिविटी की स्थिति मजबूत होगी।
टनकपुर–नांदेड़ एक्सप्रेस (Tanakpur–Nanded Express): टनकपुर से नांदेड़ के बीच नई ट्रेन सेवा शुरू की गई है। इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के तराई क्षेत्र, खासकर सिख समुदाय के श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
इन ट्रेनों में भी हुआ बदलाव बड़ा बदलाव
टनकपुर और पीलीभीत के बीच चलने वाली ट्रेन का विस्तार अब शाहजहांपुर तक कर दिया गया है, जो यात्रियों के लिए मददगार साबित होगी। वहीं अब टनकपुर–आगरा स्पेशल ट्रेन को अब नियमित ट्रेन सेवा के रूप में चलाया जाएगा।
इस अवसर पर रेल मंत्री ने क्या कहा
इस मौके पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ये सभी फैसले लंबे समय से उठ रही जन मांग को ध्यान में रखते हुए लिए गए हैं। उनका कहना था कि नई सेवाओं से क्षेत्रीय रेल संपर्क और बेहतर होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे खटीमा और बनबसा स्टेशनों पर इस ट्रेन के ठहराव की मांग पर गंभीरता से विचार करेगा। अगर तकनीकी और परिचालन स्तर पर यह संभव हुआ तो दोनों स्टेशनों पर भी ट्रेन का स्टॉपेज दिया जाएगा।
देशभर में करीब 37 हजार किलोमीटर नई रेल लाइनें
रेल मंत्री ने रेलवे की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में करीब 37 हजार किलोमीटर नई रेल लाइनें बिछाई गई हैं और भारतीय रेलवे नेटवर्क का 99.6 प्रतिशत विद्युतीकरण पूरा हो चुका है।
त्योहारों पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि केरल में ओणम के अवसर पर 100 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। वहीं, पुरी रथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए 300 से अधिक स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि ओडिशा में रेलवे के बुनियादी ढांचे को तेजी से मजबूत किया जा रहा है। राज्य में फिलहाल 90 हजार करोड़ रुपये से अधिक की रेलवे प्रोजेक्ट पर काम जारी है।
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.