BPSSC Havildar Instructor Exam Date 2026 OUT: बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 29 जुलाई को, जारी हुआ आधिकारिक नोटिस PDF
BPSSC ने बिहार पुलिस इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा 2026 की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी गई है। जारी नोटिस के मुताबिक, लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को एक ही शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा की शिफ्ट, समय और एडमिट कार्ड डेट से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Havildar Instructor Exam Date 2026 OUT: बिहार सरकार के गृह विभाग (विशेष) के अंतर्गत बिहार होम गार्ड में हवलदार इंस्ट्रक्टर (सामान्य) पद पर भर्ती के लिए बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत लिखित प्रतियोगिता परीक्षा 29 जुलाई 2026 (बुधवार) को एक शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा के लिए ई-एडमिट कार्ड लिंक 14 जुलाई 2026 से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 'Home Guard' टैब पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
बिहार हवलदार इंस्ट्रक्टर एग्जाम 2026 नोटिस PDF
29 जुलाई को होगी लिखित परीक्षा
आधिकारिक सूचना पीडीएफ के अनुसार, हवलदार इंस्ट्रक्टर लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। आयोग ने नोटिस में यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 122 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

BPSSC Havildar Instructor Admit Card 2026 कब जारी होगा?
बीपीएसएससी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हवलदार इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का E-Admit Card 14 जुलाई 2026 से आधिकारिक पोर्टल bpssc.bihar.gov.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। आयोग किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजेगा।
परीक्षा केंद्र पर साथ ले जाने होंगे ये दस्तावेज
परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को ई-एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (ID) जैसे आधार कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट लेकर जाना होगा। यदि एडमिट कार्ड पर फोटो स्पष्ट नहीं है या उपलब्ध नहीं है, तो अभ्यर्थी को आवेदन पत्र में लगाए गए फोटो के समान दो पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाने होंगे।
एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होने पर क्या करें?
यदि किसी कारणवश अभ्यर्थी वेबसाइट से ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाते हैं, तो वे 24 जुलाई 2026 को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग, हार्डिंग रोड, पटना स्थित कार्यालय से आवेदन की रसीद और वैध फोटो पहचान पत्र के साथ डुप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।
OMR शीट को सही जानकारी के साथ भरें
आयोग ने उम्मीदवारों को ओएमआर-शीट भरने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध Specimen Copy और महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। रोल नंबर, क्वेश्चन बुक नंबर, हस्ताक्षर या अन्य आवश्यक जानकारी गलत भरने पर अभ्यर्थिता (Candidature)रद्द की जा सकती है और उत्तर पुस्तिका (आंसर-शीट) का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.