UP DElEd Admission 2026: यूपी डीएलएड एडमिशन की आज अंतिम तिथि, इस लिंक से करें आवेदन
UP DElEd Admission 2026: यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए आज यानी 08 जुलाई 2026 आवेदन करने की अंतिम तिथि है। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने एडमिशन के लिए आवेदन नहीं किया है। उनके पास यह आखिरी मौका है। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
UP DElEd Admission 2026: उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने डिप्लोमा इन एलीनमेंट्री एजुकेशन (DElEd) की ट्रेनिंग के लिए एडमिशन लेने हेतु एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन 2026 जारी किया था। नोटिफिकेशन ऑफिशियल वेबसाइट पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के ऑफिस सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से रिलीज किया गया था। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन दिनांक 15 जून से 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी आज यानी दिनांक 08 जुलाई 2026 अंतिम तिथि है। यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जा सकते हैं।
UP DElEd Admission 2026 आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिशन से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन रद्द किए जा सकते हैं। नोटिफिकेशन सरकारी ऑर्डर संख्या 392/Arsat-4-2-2026/2026 और सरकारी गाइडलाइंस ऑर्डर संख्या 1169/Arsat-4-2025-2067/2013 के तहत दिनांक 12 नवंबर 2025 को जारी किया गया था। एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करन का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा नीचे टेबल में भी उपलब्ध है।
| यूपी डीएलएड एडमिशन ऑनलाइन आवेदन लिंक |
UP DElEd Admission 2026 - हाइलाइट्स
यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में ही रहते हो। काउंसलिंग के टाइम सक्षम जिला प्राधिकारी के समक्ष यूपी डोमिसाइल सर्टिफिकेट दिखाना आवश्यक है। यूपी डोमिसाइल सर्टिफिकेट न होने की स्थिति में उम्मीदवारों को आरक्षित या राज्य कोटा सीटों के तहत योग्य नहीं माना जाएगा। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश परीक्षा प्राधिकारी |
| प्रोग्राम का नाम | यूपी डीएलएड एडमिशन |
| एप्लीकेशन मोड | ऑनलाइन |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 15 जून से 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 08 जुलाई 2026 |
| आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तिथि | 09 जुलाई 2026 |
| ऑफिशियल वेबसाइट | updeled.gov.in |
UP DElEd Admission 2026 Eligibility Criteria
उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड जैसे सीबीएसई (CBSE), आईसीएसई (ICSE), या यूपी बोर्ड से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं में पास होने के अलावा यूजीसी से मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। जनरल कैटेगरी के लिए उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में कम से कम 50 प्रतिशत और ओबीसी/ एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ पूर्व-सैनिक की कैटेगरी के लिए ग्रेजुएशन में कम से कम 45 प्रतिशत मार्क्स होने चाहिए।
UP DElEd Admission 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
यूपी डीएलएड एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट updeled.gov.in पर जाएं।
-
UP DElEd Admission 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.