BPSC PO Admit Card Date 2026 Out: 15 जुलाई को होगी बीपीएससी पीओ परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?
BPSC PO Admit Card Date 2026: बीपीएससी अभियोजन पदाधिकारी (PO) परीक्षा 15 जुलाई, 2026 को होने जा रहा है। लिखित परीक्षा का आयोजन बिहार राज्य के कुल 81 परीक्षा केंद्रों पर की जाएगी। उम्मीदवार एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि आगे लेख में जानें।
BPSC PO Admit Card Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से अभियोजन पदाधिकारी (PO) परीक्षा 15 जुलाई, 2026 को होने जा रही है। प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा बुधवार को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक रहेगी।
विज्ञापन संख्या 13/2026, अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं नालंदा जिला स्थित (इक्यासी) परीक्षा केन्द्रों पर होने जा रही है।
BPSC PO Admit Card Date 2026: एडमिट कार्ड नोटिस
विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत पीओ प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 15 जुलाई, 2026 (बुधवार) को होने जा रही है। परीक्षा बिहार राज्य के कुल 81 केंद्रों में आयोजित की जाएगी। ई-प्रवेश पत्र 9 जुलाई, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। एग्जाम सेंटर से जुड़ी डिटेल जानकारी 12 जुलाई, 2026 को उपलब्ध करा दी जाएगी।

BPSC PO Exam Pattern 2026: परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी अभियोजन पदाधिकारी प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा में दो पेपर शामिल होते हैं। दोनों ही प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्छ प्रकार शामिल रहेंगे। उम्मीदवार एग्जाम पैटर्न नीचे दिए टेबल से समझ सकते हैं।
| बिहार पीओ एग्जाम पैटर्न 2026 | |||
| पेपर नंबर | सब्जेक्ट | अंक | प्रश्न |
| I | General Studies (सामान्य अध्ययन) | 100 | 100 |
| II | Law (विधि) | 150 | 100 |
नोट : e-Admit Card डाउनलोड करते समय Bar Code भी स्कैन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को डाक से (By Post) प्रवेश पत्र नहीं भेजा जायेगा।
उम्मीदवारों को निर्धारित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पहले (2 hrs, Before) पहुंचना होगा। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आयोग के वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in या bpsconline.bihar.gov.in पर जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
BPSC PO Syllabus 2026: बीपीएससी पीओ सिलेबस देखें
उम्मीदवार बीपीएससी पीओ प्रीलिम्स सिलेबस 2026 देख सकते हैं।
बिहार एपीओ प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम 2026
1. सामान्य अध्ययन
-
सामान्य ज्ञान (वर्तमान घटनाओं के ज्ञान सहित)
-
सामान्य विज्ञान
-
भारतीय इतिहास और संस्कृति
-
भारतीय राजनीति
-
भूगोल
2. कानून
-
भारतीय न्याय संहिता-2023
-
भारतीय साक्षात् अधिनियम-2023
-
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023
-
सिविल प्रक्रिया संहिता-1908
-
भारतीय संविधान का मूलभूत ज्ञान (Fundamental knowledge of the Indian Constitution)
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.