BPSC APO Admit Card 2026: बिहार एपीओ एडमिट कार्ड bpsc.bihar.gov.in पर कल, यहां मिलेगा Direct Link

Last Updated: Jul 8, 2026, 14:04 IST

BPSC APO Admit Card 2026: बिहार सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा का ई-एडमिट कार्ड 9 जुलाई को bpsc.bihar.gov.in पर जारी होगा। उम्मीदवार जिसने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर Username और Password के द्वारा Login करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

बिहार सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा का ई-एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।
बिहार सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) भर्ती परीक्षा का ई-एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।

Bihar BPSC APO Admit Card 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या 13/2026 के तहत आयोजित होने वाली सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। आयोग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई 2026 को पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर और नालंदा जिले के 81 एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड 9 जुलाई को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

बिहार असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर भर्ती 2026 हाइलाइट्स

  • परीक्षा का नाम: BPSC अभियोजन पदाधिकारी (APO) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2026

  • विज्ञापन संख्या: 13/2026

  • परीक्षा तिथि: 15 जुलाई 2026

  • एडमिट कार्ड जारी: 9 जुलाई 2026

  • परीक्षा केंद्र विवरण: 12 जुलाई 2026 से डैशबोर्ड पर उपलब्ध

  • परीक्षा शहर: पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं नालंदा

  • कुल परीक्षा केंद्र: 81

  • आधिकारिक वेबसाइट: bpsc.bihar.gov.in और bpsconline.bihar.gov.in

कब होगी बीपीएससी सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा 2026?

बीपीएससी APO परीक्षा 2026, 15 जुलाई 2026 (बुधवार) को आयोजित की जाएगी। असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

  • प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक

  • द्वितीय पाली: दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक

9 जुलाई से डाउनलोड करें BPSC APO Admit Card 2026

आयोग ने नोटिस में बताया है कि अभ्यर्थी 9 जुलाई 2026 से BPSC की ऑनलाइन पोर्टल bpsconline.bihar.gov.in पर जाकर अपने Username और Password की सहायता से लॉगिन कर ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को My Account में जाकर संबंधित विज्ञापन के View बटन पर क्लिक करना होगा और फिर View/Download Admit Card विकल्प से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना होगा। डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में आवंटित जिला के नाम अंकित रहेगा।

12 जुलाई से मिलेगी परीक्षा केंद्र की जानकारी

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)  के अनुसार परीक्षा केंद्र का कोड और परीक्षा केंद्र का नाम अभ्यर्थियों के डैशबोर्ड पर 12 जुलाई 2026 से उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसलिए उम्मीदवार समय-समय पर अपना डैशबोर्ड चेक करते रहें।

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की 2 कॉपी साथ ले जाना होगा

आयोग ने सभी अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे ई-एडमिट कार्ड की एक अतिरिक्त प्रिंट कॉपी अपने साथ परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। परीक्षा के दौरान इस अतिरिक्त प्रिंट आउट पर वीक्षक के सामने हस्ताक्षर कर उसे जमा करना अनिवार्य होगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय इन बातों का रखें ध्यान

BPSC ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी यह सुनिश्चित करें कि रोल नंबर और बारकोड स्पष्ट रूप से प्रिंट हुआ हो। यदि बारकोड स्पष्ट नहीं है तो समय रहते दोबारा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर कब पहुंचे?

आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी है। वहीं, परीक्षा प्रारंभ होने से 1 घंटा पहले तक ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी।

डाक से नहीं भेजा जाएगा एडमिट कार्ड

BPSC ने साफ किया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। सभी उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट या ऑनलाइन पोर्टल से ही डाउनलोड करना होगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 8, 2026, 14:02 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News