Ladki Bahin Yojana Maharashtra: लाडकी बहिण योजना लिस्ट से नाम कटा तो क्या करें, ऐसे चेक करें eKYC स्टेटस
बड़े बदलाव के तहत, महाराष्ट्र सरकार की लाडकी बहिण योजना में eKYC और दोबारा सत्यापन के बाद कई महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। यदि आपका नाम कट गया है, तो आधिकारिक पोर्टल पर स्टेटस चेक करें, eKYC पूरा करें और जरूरत पड़ने पर सेतु सुविधा केंद्र या ग्राम पंचायत कार्यालय में दस्तावेजों के साथ विजिट करें।
Ladki Bahin Yojana 2026: महाराष्ट्र सरकार (Government of Maharashtra) की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना (Majhi Ladki Bahin Yojana) महिलाओं के लिए शुरू की गई एक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना है। इस योजना के तहत 21 से 65 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता डायरेक्ट बैंक खाते में भेजी जाती है। हाल ही में सरकार ने योजना में ई-केवाईसी (e-KYC) और दोबारा सत्यापन प्रक्रिया शुरू की है, जिसके बाद लाखों महिलाओं के नाम सूची से हटाए गए हैं।
इस योजना के बंद किये जाने की ख़बरों का खडंन करते हुए राज्य के कैबिनेट मंत्री हसन मुश्रीफ ने बताया कि योजना न तो बंद हुई है और न ही भविष्य में इसे बंद किये जाने का कोई प्लान है।
अप्रैल 2026 किस्त को लेकर बड़ा अपडेट
सरकार ने e-KYC पूरा करने की अंतिम तारीख कई बार बढ़ाई है। फिलहाल लाभार्थियों के लिए e-KYC पूरा करने की आखिरी तारीख फिर से बढ़ा दी गई है।
-
जिन महिलाओं का e-KYC पूरा हो चुका है, उन्हें अप्रैल 2026 की किस्त मिल रही है।
-
जिनका e-KYC अधूरा है या आवेदन में गलती पाई गई है, उनकी किस्त रुक सकती है।
-
सरकार द्वारा दोबारा जांच के बाद करीब 68 लाख महिलाओं के नाम सूची से हटाए जाने की खबर सामने आई है।
किन कारणों से कट सकता है नाम?
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना में नाम कटने के कई कारण हो सकते हैं। इनमें e-KYC अधूरा होना, आवेदन में गलत जानकारी, आधार और बैंक डिटेल्स का मेल न खाना, आय या संपत्ति संबंधी पात्रता पूरी न होना और सरकारी जांच में अपात्र पाए जाना शामिल है।
लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी सूची से नाम हटने के क्या कारण हो सकते है:
-
e-KYC पूरा न होना
-
आवेदन में गलत जानकारी
-
आधार और बैंक डिटेल्स में मिसमैच
-
आय या संपत्ति संबंधी पात्रता पूरी न होना
-
अन्य सरकारी योजनाओं के कारण अपात्र घोषित होना
नाम कट गया है तो क्या करें?
अगर आपका नाम योजना की सूची से हट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
ऑनलाइन स्टेटस दोबारा चेक करें
योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन स्टेटस देखें। यदि “Rejected” या “Removed” लिखा है, तो उसका कारण नोट करें।
आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कैसे करें
-
आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in/ खोलें
-
“Applicant Login” पर क्लिक करें
-
मोबाइल नंबर या आवेदन ID दर्ज करें
-
पासवर्ड और कैप्चा भरें
-
लॉगिन कर “Beneficiary Status” सेक्शन देखें
यहां आपको आवेदन की स्थिति दिखाई देगी:
-
Approved
-
Pending Verification
-
Rejected / Removed
e-KYC कैसे चेक करें?
महिलाएं घर बैठे भी e-KYC स्टेटस चेक कर सकती हैं।
-
आधिकारिक पोर्टल खोलें
-
“e-KYC Verification” विकल्प चुनें
-
आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें
-
OTP प्राप्त कर सबमिट करें
-
स्क्रीन पर स्टेटस दिखाई देगा:
-
“e-KYC Completd” - आपका सत्यापन पूरा है
-
“e-KYC Pending” - अभी प्रक्रिया बाकी है
ऑनलाइन सुधार न हो तो कहां जाएं?
यदि वेबसाइट पर आवेदन में सुधार नहीं हो रहा है, तो महिलाएं अपने नजदीकी सेतु सुविधा केंद्र, ग्राम पंचायत कार्यालय, आंगनवाड़ी केंद्र या नारी शक्ति कार्यालय जाकर दोबारा सत्यापन करवा सकती हैं। वहां जाते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक और आवेदन ID की कॉपी साथ ले जाना जरूरी है। सरकारी अधिकारी दस्तावेजों की जांच के बाद पात्रता सही पाए जाने पर लाभार्थी सूची में नाम दोबारा जोड़ सकते हैं।
PM Kisan 23rd Installment: अगली किस्त के लिए समय रहते पूरा कर लें यह काम, वरना अटक सकता है पैसा
Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.